मैं तुम्हारा इंतजार करता रहा था । अगर इसके अन्दर पैसे हैं तो कोई खास ज्यादा नहीं होंगे।”
रैंडी ने चैस्ट के ड्राअर से एक चाकू निकालकर हैरी को दिया । सूटकेस के लॉक को जबरन खोलने में हैरी को ज्यादा वक्त नहीं लगा, फिर उसने ढक्कन खोला ।
रैंडी गहरी सांस लेते हुए उसके पास आया और देखने लगा।
हैरी सावधानीपूर्वक अंदर की चीजों को निकालकर बिस्तर पर रखने लगा । फिर सूटकेस को बिस्तर से हटाकर उन चीजों को देखने लगा, जिन्हें दो कतारों में रख दिया था।
उनमें एक भूरे रंग का पुराना-सा हल्का सूट, तीन सफेद शर्ट, चार जोड़े काले रंग के मौजे, एक घिसा हुआ प्लास्टिक का होल्ड-आल जिसमें रखे थे – रेजर, टूथब्रुश, स्पंज, साबुन और टूथपेस्ट, एक जोड़ा नीले रंग का पायजामा, पुराना स्लीपर का एक जोड़ा और छ: सफेद रुमाल – यही सामान रखा था । दूसरी कतार में और भी दिलचस्प चीजें थीं । वहां 7.69 मि. मी. का लूगर ऑटोमेटिक पिस्तौल और सौ गोलियों का एक बक्सा, एक-सौ चैस्टरफिल्ड सिगरेट, व्हाइट हॉर्स व्हिस्की की आधी बोतल, पांच डॉलर की एक छिटी-सी गड्डी और घिसा हुआ पुराना चमड़े का बटुआ रखा हुआ था। हैरी ने नोटों की गड्डी उठाई और रबर बैंड को हटाकर नोट गिनने लगा।
“यह रही हमारी किस्मत, रैंडी । दो सौ दस डॉलर ।”
“कुछ तो मिला ।” रैंडी की आवाज में निराशा की झलक थी।
हैरी बिस्तर पर बैठ गया और उसने चमड़े का बटुआ उठाया । उसने उसे खोलकर अंदर की चीजों को निकाला।
उसके अंदर नामों के साथकई विजिटिंग कार्ड थे, जिनका उसके लिए कोई मतलब नहीं निकलता था – थामस लॉवेरी के नाम एक अमेरिकन एक्सप्रैस क्रैडिट कार्ड था, सौ डालर का एक नोट और एक ड्राइविंग लाइसेंस था, जो लास एंजलिस के पते वाले किसी विलियम रिकार्ड के नाम में था ।
हैरी ने वह लाइसेन्स रैंडी को दिखाया। “कम-से-कम हमें इतना तो निश्चित रूप से मालूम हो गया कि मरने वाला बाल्डी रिकार्ड ही था ।” हैरी बोला, फिर बिस्तर पर पड़े सामानों को घूरने लगा। “इनमें से कोई चीज ऐसी नहीं है; जिसकी खातिर बाल्डी को इतनी कठोर यातना सहनी पड़ी थी, फिर भी मेरा दावा है कि वह यह नहीं चाहता था कि वह सूटकेस किसी के हाथ में पड़े ।” उसने खाली सूटकेस को उठाया और रैंडी के चाकू की मदद से उसके भीतरी भाग की क्लॉथ लाइनिंग को उधेड़ने लगा। उसे ढक्कन के भीतरी भाग में एडहेसिब टेप से चिपका हुए एक प्लास्टिक का विजिटिंग कार्ड होल्डर मिला । उसने उसे नोंचकर निकाला, फिर उसमें से कार्ड निकालकर पढने लगा । छोटे-छोटे सुन्दर हस्ताक्षरों में लिखा हुआ था। “दी फनेल । शेल्डन । एल. टी. 07-45, मई 27 ।”
“यही वह चीज हो सकती है…लेकिन इसका क्या मतलब हुआ ?” हैरी ने कार्ड रैंडी के हाथ में रख दिया
रैंडी ने उसे पढा, फिर सिर हिलाने लगा।
“मैं सिर्फ शेल्डन शब्द को समझ रहा हूं, जो शेल्डन आइलैंड है, जो तट से दस मील दूर समुद्र में है। इसका संबन्ध उससे हो भी सकता है, नहीं भी ।”
“वहां क्या होता है ?”
“कुछ नहीं । वहां तो सिर्फ चट्टानें और समुद्री चिड़ियां हैं । नीना जब एकांत में तैरना चाहती है, तो वहां जाया
करती है।”
“फनेल शब्द से कुछ मतलब निकलता है ?” “मुझेसे नहीं…शायद नीना जानती हो । क्या मैं उससे पूर्वी ?”
“नहीं।” हैरी ने वह कार्ड ले लिया । वह काफी देर तक उसे घूमता रहा, फिर उसने कंधे उचका दिए और
कार्ड को जेब में रख दिया । “अब हमें सो जाना चाहिए । बहुत देर हो चुकी है।” उसने पांच डॉलर के नोटों की गड्डी उठाई और उसमें से आधे रैंडी को दे दिए । “यह तुम्हारा हिस्सा ।” “वाह ! शुक्रिया, इन्हें मैं खर्च कर सकता हूं।” रैंडी ने बिस्तर की ओर इशारा किया । “इस कबाड़ का क्या होगा ?” “इसे कहीं ठिकाने लगा दो ।” हैरी फिर से सूटकेस मैं सामान भरने लगा।
“तो हम खुशकिस्मत नहीं थे…क्यों? कितना खूबसूरत धोखा था !” रैंडी बोला ।
“हमें अभी तक कुछ नहीं मालूम…शायद यह कार्ड ही कोई सूत्र हो ।” हैरी ने ढक्कन बन्द कर दिया ।
उसकी आंखों में गहरे भाव देखकर रैंडी को उलझन हो रही थी वह मन में क्या विचार कर रहा है ?
“कल मिलेंगे।” हैरी ने कहा । उसने सूटकेस उठाया
औक केबिन से बाहर निकल गया ।
पैराडाइज सिटी पुलिस हैडक्वाटर्स के डिटेक्टिव रूम में छाए सन्नाटे को चीरने वाली एकमात्र आवाज थी एक बड़ी-सी मक्खी की, जो उड़ते हुए बार-बार गंदी-सी सीलिंग से टकरा रही थी।
डिटेक्टिव थर्ड ग्रेड, मैकेस जैकोबी अपनी डैस्क पर बैठा एसीमिल की “फ्रैंच विद आउट टायल” नामक पुस्तक का अध्ययन कर रहा था । ऊंचे कद और गहरी रंगत वाला, जवान जैकोबी एक सौ चौदहवें अध्याय तक पहुंच चुका था । कोर्श खत्म करने के लिए अभी उसे छब्बीस अध्यायों का अध्ययन और करना था । इस पूर्व अध्ययन के द्वारा उसने निर्णय कर लिया था कि अगली बार गर्मी की छुट्टियों में जब वह पेरिस जाएगा, पेरिसवासियों को उनकी अपनी भाषा में बात करके अचम्भे में डाल देगा।
उसके विपरीत दिशा में, सार्जेंट जोए बिगलर होंठों में सिगरेट दबाए तथा हाथ में गुनगुने कॉफी का कार्टन थामे, अपनी डैस्क पर बैठा आंखे सिकोड़कर सोच रहा था कि तीन बजे वाली घुड़दौड़ में वह कौन से घोड़े पर दांव लगाए।
भारी-भरकम, मजबूत कद-काठी का यह आदमी, जिसकी उम्र चालीस को छू रही थी, पुलिस चीफ कैप्टन फ्रैंक टैरेल का दाहिना हाथ था । अपरान्ह के इस समय, आमतौर से हटकर सिटी में कोई अपराध नहीं हो रहा था । इतनी शांति छाई थी कि उसे डैस्क पर छोड़कर टैरेल अपनी लॉन की घास काटने घर चला गया । बिगलर को ऐसी बातों से कभी कोई कोफ्त नहीं होती थी, वह इसका इतना अभ्यस्त हो चुका था कि अगर उसे कॉफी और सिगरेट लगातार मुहैया होती रहे, तो वह तब तक डैस्क पर बैठा रह सकता था, जब तक कि उसका जनाजा न निकल जाए।
“क्या आप बंदर को एक धूर्त जानवर समझते हैं, सार्जेंट ?” जैकोबी ने पूछा, जो काफी समय से अपने पाठ में एक जगह उलझा हुआ था। अधसुने ढंग से बिगलर ने सिर उठाया और सिगरेट के धुएं की लकीरों के बीच से तिरछी नजर से जैकोबी को
ओर देखा।
“क्या कहा ?”
“इल एस्ट मेलिन कोम अन सिंजे ।” जैकोबी कठिनाई के साथ उच्चारण करते हुए पढने लगा । “” मेलिन…यानी धूर्त, सिंजे…बंदर । इसमें ऐसा ही लिखा है |आपका क्या ख्याल है ?” बिगलर ने एक लम्बी गहरी सांस ली । उसका गोरा चेहरा टमाटर की तरह लाल हो गया।
“क्या तुम मुझे बंदर कह रहे हो कम्बख्त ?”
आक्रामक ढंग से आगे को झुकते हुए वह गुर्राया।
जैकोबी ने आह भरी । उसे सोच लेना चाहिए था कि उसे बिगलर से कोई मदद व प्रोत्साहन नहीं मिल सकता, जिसे वह वास्तव में निरा बुद्धू समझता है । “ओ. के. सार्जेंट, इसे भूल जाइए । मुझे अफसोस है ।” तभी भड़ाक से दरवाजा खुला और डिटेक्टिव सैकिंड ग्रेड टॉम लेपस्की गन की नली से निकली गोली की तरह कमरे में घुस आया । वह सीधे बिगलर
की डैस्क के सामने जाकर ठिठक कर रुक गया । “चीफ अंदर हैं, जोए ?” उसने ऊंची व हाफती
आवाज में पूछा। बिगलर पीछे को झुका और लेपस्की के उत्तेजित चेहरे
को नापसंदगी के अंदाज से देखने लगा। “नहीं । तुम्हें मालूम होना चाहिए, वे घर में लॉन की घास की कटिंग कर रहे हैं।”
“लॉन की कटिंग?” लेपस्की बोला – “खैर, छोड़ो। मेरे पास कुछ गर्मागर्म खबर है, जिसे मैंने खोज निकाला है । यह मेरे लिए बहुत बड़ा ब्रेक साबित हो सकता है, जोए…ऐसा ब्रेक जिसकी मैं अपनी तरक्की के लिए प्रतीक्षा कर रहा था । तुम लोग जिस समय यहां बैठे मस्ती मार रहे थे, उधर मैंने रिकार्ड की कार को ढूंढ निकाला !एक पैट्रोलमैन ने पहले देखी थी।” लेपस्की चिड़चिड़े स्वर में बोला – “मियामी को काल करने का फर्स्टक्लास आइडिया मुझे सूझ गया था…लिहाजा कार को असल में बरामद करने वाला मैं कहलाऊंगा
.
“जाओ रिपोर्ट लिखो।” बिगलर ने कहा । जब लेपस्की झल्लाते हुए अपनी टाइपराइटर पर उंगलियां चलाने लगा, तो बिगलर टेलीफोन पर मियामी पुलिस हैडक्वाटर्स से बात करने लगा।
कई क्षणों तक वह फोन पर सवाल करता रहा, सिर हिलाता रहा, फिर बोला – ओ. के., जैक ! हम कवरेज
चाहते हैं । मैं हैस को तुम्हारे पास भेजता हूं । यही ऐसी अफवाह है कि बाल्डी को किसी ने मार दिया है…हां…ओ. के. !”
बिगलर ने फिर टैरेल के घर का नम्बर मिलाया । कुछ
देरी के बाद टैरेल लाइन पर आ गया ।
“रिकार्ड की कार मिल गई है, चीफ ।” बिगलर बोला ।
टाइपराइटर पर लेपस्की की उंगलियां रुक गई और वह बिगलर की ओर देखते हुए अपनी तरफ इशारा करने लगा, लेकिन बिगलर ने उसे अनदेखा कर दिया ।
“उंगलियों के निशानों के लिए मियामी पुलिस इसकी जांच कर रही है । मैं हैंस को वहां भेज रहा हूं | ओ. के. चीफ, मैं सम्पर्क बनाए रखूगा ।” फिर उसने रिसीवर लटका दिया।
“तुमने मेरा जिक्र तो किया ही नहीं ।” लेपस्की कड़वाहट के साथ बोला ।”हां, मैंने नहीं किया ।”
बिगलर ने जवाब दिया । “रिपोर्ट तैयार करो।” फिर वह जैकोबी की ओर मुड़ा, जो अभी तक बुदबुदाते हुए पाठ रट रहा था।
“मैक्स ! कार लेकर फौरन फ्रैड के घर पहुंचो और उसे लेकर मियर के सैल्फ सर्विस स्टोर को रवाना हो जाओ।”
“ओ. के. जोए !” जैकोबी ने जल्दी से किताब नीचे रख दी और झटपट कमरे से निकल गया ।
“क्या हैस भी घर में लॉन की कटिंग कर रहा है ?” लेपस्की ने मुंह बिचकाकर पूछा। “उसका लड़का बीमार है । उसने दोपहर के बाद की छुट्टी ले रखी है।” “वह दो सिर वाला शैतान और बीमार ? सुनकर हंसी
आती है । वह मनहूस तो तभी बीमार पड़ेगा जब उसकी इच्छा होगी । मैं दावे के साथ कह सकता हूं, हैस मजे से खर्राटे ले रहा होगा।” बिगलर मुस्करा दिया। “शायद तुम ठीक कह रहे हो…जब काम में ध्यान दो
दस मिनट बाद लेपस्की ने टाइपराइटर से कागज का शीट खींच निकाला और सरसरी तौर पर पढने लगा, फिर नीचे दस्तख्त करके उसे बिगलर की डैस्क पर रख दिया। “एक आइडिया सूझ रहा है ।” उसने कहा, “पांच साल पहले डैनी ओ ब्रायन, बाल्डी और डोमिनिको के साथ काम करता था । अगर उसके पास जाकर उसकी कलाई थोड़ी मरोड़ दूं तो कैसा रहे ? शायद उसे मालूम हो कि जब बाल्डी तीन दिन के लिए यहां था, तो क्या करता रहा था।”बिगलर ने रिपोर्ट पढी, फिर लेपस्की की ओर देखा।
“तुम्हारे विचार में सोलो झूठ बोल रहा है ?”
“बेशक वह झूठ बोल रहा है, लेकिन वह काफी चालाक व होशियार है, इसलिए मैं उसकी कलाई नहीं मरोड़ सकता । मुझे पक्का यकीन है कि बाल्डी उससे मिला था और मैं जानना चाहता हूं कि क्यों? अगर यह बात कोई बता सकता है, तो वह सिर्फ डैनी ।”
बिगलर अपनी बड़ी-सी नाक समलने लगा। “तो ठीक है । जाकर उससे पूछो ।” लेपस्की ने उसकी ओर देखा।
“अगर मैं सार्जेंट होता और यह रिपोर्ट पढता, तो जानते हो मैं क्या सोचता ?”
“श्योर ।” बिगलर तुरन्त बोला – “तुम यही सोचते कि यह रिपोर्ट एक ऐसे बुद्ध डियेक्टिव द्वारा तैयार की गई है जो अपने रिश्तेदार की बदौलत सैकिंड ग्रेड पर पहुंच सका है।” बिगलर यह बात कहते हुए बेपरवाह इसलिए था,
क्योंकि लेपस्की की बीवी संयोग से कैप्टन टैरेल की बीवी, कैरी की चचेरी बहन थी । बिगलर गाहे-बगाहे लेपस्की की टांग खींचने से पीछे नहीं हटता था, क्योंकि ऐसी बातों से लेपस्की विलविला कर रह जाता था।
“जब मैं इस सिटी का पुलिस चीफ बनूंगा,” लेपस्की नफरत से भरकर बोला – “तो मैं बगैर एक पल खोए तुम्हें रिटायर करवा दूंगा । इसे मत भूलना !” “जब तक तुम पुलिस चीफ बनोगे लेपस्की, तब तक मैं चांद पर पहुंचने वाला दसवां यात्री होऊंगा ! अब
यहां से दफा हो जाओ और काम करो !”
लेपस्की ड्राइव करता हुआ सीकॉम्ब पहुंचा, जो पैराडाइज सिटी का उपनगरीय क्षेत्र था जहां मजदूर वर्ग के लोग छोटे-छोटे पुराने-मैले मकानों और एकाध बहुमंजिली बिल्डिगों में रहते थे । इस इलाके की वजह से करोड़पतियों के प्ले-ग्राउंड पैराडाइज सिटी की तनिक-सी छवि बिगड़ती थी ।
डैनी ओ. ब्रायन समुद्र तट के नजदीक स्थित एक पुरानी गंदी-सी बहुमंजिली इमारत की छठी मंजिल पर दो कमरों के अपार्मेट में रहता था । एक जमाने में वह मशहूर तथा समृद्ध सिक्के बनाने वाला माना जाता था, खासकर खीष्टपूर्व के रोमन युग के सिक्को का वह विशेषज्ञ था । आर्ट संग्रहकर्ताओं को ये जाली सिक्के बेचकर उसने बेइन्तहा पैसा कमाया था । उसकी जालसाजी की खूबी की तरह बिक्री भी अत्यन्त विश्वसनीय तथा प्रभावशाली होती थी । लेकिन बुढापे
के समय वह अति महत्वकांक्षी बन गया था और वाशिंगटन संग्रहालय के जूलियस सीजर को सोने के सिक्के बेचने की हिमाकत कर बैठा, जिन्होंने उसे
पुलिस के हवाले कर दिया था। फिलहाल डैनी शीशे से सिपाहियों की छोटी-छोटी मूर्तियां बनाता था जिन्हें वह उत्कृष्ट रंगों में रंगकर एक खिलौने की दुकान को बेचता था, जो उन वृद्ध ग्राहकों को ये मूर्तियां मुहैया कराती थी जिन्हें पिछली शताब्दियों के बड़े-बड़े युद्धों
की यादें ताजा करनी पसंद थीं।
डैनी ओ. ब्रायन की उम्र तिहतर वर्ष की थी । उसकी एक फिजूलखर्ची थी इतवार की रात का
आमोद-प्रमोद, जब वह दो लड़कियों को भाड़े पर ले आता और उन्हें यौन-क्रीडाओं में रत होने के लिए कहता । इस दौरान वह खुद हाथ में बीयर का गिलास थामे देखता रहता और अपने बीते दिनों को याद करता जब वह इन क्रीडाओं का दर्शक नहीं हिस्सेदार हुआ करता था।
लेपस्की को वह अपनी टेबल पर काम करता हुआ मिला । आंखों में घड़ीसाज वाला शीशा लगाए वह एक अश्वरोही सैनिक को रंग रहा था ।
लेपस्की ने पैर की ठोकर से दरवाजा खोला और पुलसिये ढंग से चेहरा रौबदार बनाते हुए अंदर दाखिल हुआ।
डैनी ने चेहरा उठाकर देखा, फिर आंख से घड़ीसाज वाली ऐनक उतारी । उसका चेहरा दुर्बल दिखाई देता
था । ऊंचा मस्तक और खोपडी पूरी गंजी थी। उसकी नीली आंखें धूमिल पड़ गई थीं और चेहरे पर मुस्कान बिल्कुल खाली-खाली लग रही थी । वह बहुत । सीधा-सादा, बच्चों जैसा मासूम दिखाई देता था, लेकिन उसके बारे में लेपस्की का विचार कुछ अलग था । वह जानता था, उसकी गंजी खोपड़ी के अन्दर सुई की नोक जैसा पैना, धूर्त दिमाग है जो ढलती उम्र के साथ-साथ थोड़ा पैनापन खोता जा रहा है। “मिस्टर लेपस्की !” डैनी ने सैनिक की मर्ति नीचे रख दी, और मुस्कराने लगा – “क्या खूब ! कैसे हैं आप, मिस्टर लेपस्की और मिसेज,लेपस्की कैसी हैं ? क्या मैं
अब भी आपको पदोन्नति के लिए मुबारकबाद दे सकता हूं?” लेपस्की ने एक खींची और टांगें फैलाकर उस पर बैठ गया।
“सुनो डैनी ।” वह पुलिसिया आवाज में बोला – “चापलूसी छोड़ो । बाल्डी रिकार्ड पिछले मंगलवार को शहर में था । वह तीन दिन तक यहां रुका था । मैं जानना चाहता हूं इस दौरान वह क्या करता रहा था…इसलिए फटाफट बताओ।” “बाल्डी रिकार्ड !” डैनी पीछे को झुका, उसकी बूढी
आंखें आश्चर्य से चौड़ी फैल गई – “क्या यह सच है ? खैर !” वह सिर हिलाते हुए बोला – “मिस्टर लेपस्की, मैं इससे इन्कार नहीं करूंगा कि मेरे दिल में ठेल लगी है कि वह मुझसे मिलने महीं आया । कुछ भी हो, एक जमाने में हम गहरे दोस्त थे ।” उसने एक लम्बी आह भरी और ठोकर मारकर तीन मूर्तियों को गिरा दिया । “ऐसा ही होता है । पुराने अपराधी किसी के दोस्त नहीं रह जाते । वे अकेलेपन की जिंदगी पसन्द करते हैं। लेकिन इस बात को नहीं समझ सकते और न ही पसंद करेंगे कि अकेलेपन की जिंदगी जीने का क्या मतलब होता है ?”
लेपस्की मुस्कराया – धूर्त पुलिसिये की नापसेदगी भरी मुस्कान ।
“डैनी, तुम नहीं जानते, तुम कितनी बड़ी मुसीबत मोल लेने जा रहे हो ।” वह बोला – “या तो तुम बाल्डी के बारे में बोलोगे या फिर …”
डैनी ऐसी कोरी धमकियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिहाज से बहुत बूढा हो चला था।
“आपको मुझसे कुछ भी हासिल नहीं हो सकेगा, मिस्टर लेपस्की । मैं बता चुका हूं बाल्डी मुझसे नहीं मिला …”
“मैं बहरा नहीं हूं । वे दो रंडियां जो हर रविवार को यहां आती हैं…मैं उन्हें हवालात में डाल रहा हूं। उन्होंने तुम्हारे घृणित क्रियाकलापों के बारे में नहीं बताया तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता, वे दुकानों से सामान उठाने की आदी हैं । लिहाजा वे दो-तीन साल के लिए अंदर हो जाएगी और मैं उन्हें बताऊंगा कि उन्हें जेल भिजवाने वाले तुम थे । कहो, कैसा लगा ?”
डैनी मुंह बिचकाते हुए पलकें झपकाने लगा, जाहिर था कि उसे यह बात पसंद नहीं आई थी।
“मेरी समझ में नहीं आ रहा था कि आप क्या कह रहे हैं मिस्टर लेपस्की …”
“तुम मेरा वक्त जाया कर रहे हो । जब मैं उन दो चुडैलों को कैद कर लूंगा, तब तुम्हारे पास आऊंगा । अगले पांच साल तक जेल की ठंडी कोठरी में रहना कैसा लगेगा । तुम्हें, डैनी ?”
डैनी ठमक उठा।
“मैंने तो कुछ नहीं किया है ….” “बेशक नहीं किया है, लेकिन मान लो, तुम्हारी इस झोपड़ी में मुझे चरस के दो-चार पैकेट मिल जाते हैं ? उस सूरत में कुछ बोल सकोगे?”
“एक बूढ़े आदमी के साथ आपको ऐसा सलूक नहीं करना चाहिए, मिस्टर लेपस्की ।” डैनी की आवाज में अब पीड़ा झलकती थी।
लेपस्की कुटिलता के साथ मुस्कराया। “तुम अपनी सड़ियल जिंदगी बाजी पर लगा सकते हो कि मुझे ऐसा करना चाहिए और करूगा । अब, तुम बता रहे हो या मैं काम में लग जाऊं?”
डैनी जानता था, उसे कब हथियार डाल देने हैं । वह पीछे को झुका, आंखें पराजित-सी दिख रही थीं।
“आप मुझसे क्या जानना चाहते हैं ?”
लेपस्की प्रसन्नता के साथ सिर हिलाने लगा।
“यह हुई न बात ? मैं जानता था तुम काफी समझदार हो । बाल्डी तुमसे मिलने आया था, या नहीं ?” “अगर मैं बता दूं, तो क्या आप उन दो लड़कियों को छोड़ देंगे?” –
“जरूर…उन्हें लेकर मैं भला क्यों मुसीबत झेलने लगा ? मैं तुम्हें भी छोड़ दूंगा, डैनी…अब तो तसल्ली हुई ?”
“हां, वह यहां आया था । पहले वह सोलो से मिला था । लेकिन सोलो उसकी मदद करने के लिए तैयार नहीं हुआ, तो वह मेरे पास आया था । वह पांच सौ डालर
उधार चाहता था ।”
“किसलिए?”
“उसने कहा था कि वह एक बोट किराए पर लेना चाहता है । मेरे पास पांच सौ डालर नहीं थे, इसलिए उसे बोट के बगैर काम चलाना पड़ा।”
“उसे बोट की जरूरत किसलिए थी?”
डैनी हिचकिचाया, फिर लेपस्की की बेसब्री देखकर बोल उठा, “उसने मुझे बताया था कि वह क्यूबा जाना चाहता है।” लेपस्की ने उसे घूरकर देखा। “क्यूबा ? फिर क्यों उसने कोई प्लेन हाईजैक नहीं किया । आजकल तो हर किसी का यही धंधा है और
वह क्यूबा किस मकसद से जाना चाहता था ?”
“वह अपने साथ कोई चीज ले जाना चाहता था । वह कास्त्रो का प्रशंसक है।”
“चीज…क्या मतलब…कैसी चीज ?”
“मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए उसे वोट की जरूरत थी, अतः मैंने अनुमान लगाया कि वह कोई भारी चीज होगी ।” वह रुका, फिर आगे कहने लगा – “वह घबराया हुआ था, मिस्टर लेपस्की, बेहद घबराया हुआ । उसकी ओर देखकर मैं भी डर गया था ।”
“क्या कहा…वह कास्त्रो का प्रशंसक था ?”
“आपको मालूम नहीं ?” वह दीवानगी की हद तक का कम्युनिस्ट था । उसके विचार अनुसार कास्त्रो विश्व का महान व्यक्ति है।”
लेपस्की की नाक से घर-घर्र की आवाज निकली।
“वह कौन-सा काम था जिसे उसने वीरो बीच में किया था, डैनी ?”
“मुझे नहीं मालूम । मैंने सुना था, लेकिन इससे कोई मतलब नहीं निकलता । इतना ही जानता हूं कि वह काफी बड़ा काम था ।”
“तुमने क्या सुना था ?”
“अफवाहें । लोगों का कहना था कि यह बाल्डी की जिन्दगी का सबसे बड़ा काम था ।”
“कौन लोग?”
डैनी अस्थिरता से हाथ हिलाने लगा।
“आप जानते हैं, मिस्टर लेपस्की । किसी बार में खड़े हो जाइए, आपको हर तरह की बातें सुनाई देंगी । नीचे दर्जे के लोगों के बीच जाइए, वे अनेक बातें सुनाएंगे।” “और उन लोगों का कहना है कि बाल्डी मर चुका है – क्यों ?”
डैनी ने स्वीकृतिसूचक सिर हिलाया । “हां, लेकिन इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता । हो सकता है बाल्डी जीवित हो।”
“नहीं, वह मर चुका है ।” लेपस्की दृढता के साथ बोला – “उसको किसने मारा, डैनी ?”
“मैं नहीं जानता । मुझे तो इस बात पर यकीन भी नहीं कि वह मर चुका है।” लेपस्की को इस बात पर यकीन हो गया। “बाल्डी एक दिखावापसंद आदमी था ।” वह बोला –
“वह अपने गंजेपन को ढंकने के लिए हमेशा विग का प्रयोग करता था । इससे लगता है वह लड़कियों का रसिया था । उसकी वर्तमान गुड़िया कौन थी, डैनी ?” “मैं उसके साथ इतना घनिष्ठ तो नहीं था कि लड़कियों के बारे में बातें कर सकू, मिस्टर लेपस्की ।” डैनी बोला,
लेकिन जिस ढंग से वह पलकें झपका रहा था, उससे लेपस्की ताड़ गया कि वह झूठ बोल रहा है।
“मैं यह सवाल एक बार फिर दोहराता हूं, फिर तुम्हारी वह रंडियां दोपहर तक हवालात में होंगी । उसकी । गर्लफ्रेंड कौन थी ?”
डैनी सूखे होंठों पर जुबान फेरने लगा, उसकी आंखों में फिर से पराजय के भाव उभरे ।
“मैंने सुना था, उसका नाम मेई लेंग्ले है।”
“कौन है वह और रहती कहां है ?” “मुझे नहीं मालूम ।” लेपस्की को लगा, इस बार वह झूठ नहीं बोल रहा है । “मुझे टेलीफोन बुक दो।”
डैनी उठकर अपनी डैस्क के पास गया । उसने एक खस्ता हाल टेलीफोन बुक उठाई और लेपस्की के हाथ में थमा दी।
मेई लेंग्ले का नाम ढूंढ निकालने में लेपस्की को सिर्फ चंद सैकिंड लगे । उसका पता था, 1556 बी, सी व्यू बोलेवर्ड, सीकॉम्ब ।
“ओ. के. डैनी ! अपनी जुबान बंद रखना और तुम्हारी जगह मैं होता, तो यह रविवार की रात वाली कूद-फांद बंद रखता । यह तुम्हारे लिए किसी दिन मुसीबत की
जड़ बन सकती है ।”
लेपस्की अपार्टमेंट से बाहर निकला और दो-दो सीढियां फलांगते हुए नीचे उतरा ।
डैनी कुछ देर बैठा रहा, फिर धीरे से दरवाजे तक आया और झांककर लेपस्की को सीढियां उतरते हुए देखता रहा । वह कमरे के अंदर आया । धीरे से दरवाजा बंद कर मेई लेंग्ले का टेलीफोन नम्बर ढूंढने लगा । उसने वह नम्बर डायल किया, यह सोचकर कि उसे यह गुमनाम सूचना देना ईमानदारी की बात होगी। कई मिनट तक दूसरे छोर पर फोन की घंटी बजती रही, फिर उसने सोचा, शायद वह घर में नहीं होगी।
“पुलिस चीफ कैप्टन फ्रैंक टैरेल, जो भारी शरीर और मजबूत जबड़ों वाला व्यक्ति था और जिसके बालों में हल्की सफेदी आने लगी थी, डिटेक्टिव रूम में दाखिल हुआ और चारों ओर निगाह घुमाने लगा।”
बिगलर टेलीफोन पर बातें कर रहा था । जैकोबी अपने टाइपराइटर में व्यस्त था । होमीसाइड विभाग का इन्चार्ज, ठिगना-सा मोटा व चतुर फ्रैड हैस रिपोर्ट की जांच कर रहा था, जो उसने अभी-अभी तैयार की थी।
बिगलर फोन पर बोला – “चीफ अभी-अभी आ पहुंचे हैं । हां, मैं उन्हें बता दूंगा । वे अगले घंटे तक यहीं रहेंगे
अपने छोटे-से दफ्तर की ओर बढ़ते हुए टैरेल ने कहा – “जोए और फ्रैंड, अंदर आओ । मैक्स, तुम डैस्क संभालो । लेपस्की कहां है ?”
“डैनी ओ. ब्रायन से पूछताछ के लिए गया है ।” फ्रैंड हैस के पीछे-पीछे टैरेल के दफ्तर की ओर चलते हुए बिगलर ने कहा – “अभी किसी भी वक्त आ पहुंच सकता है।”
टैरेल अपनी कुर्सी पर बैठ गया ।
“चार्ली कॉफी ला रहा है ?”
बिगलर की तरह टैरेल भी कॉफी के बगैर जटिल विषयों पर सोच-विचार करने में कठिनाई महसूस करता था ।
“वह आ रहा है ।” ज्योंही चार्ज रूम का डैस्क सार्जेन्ट चार्ली टैनर दरवाजा खोलकर कमरे के अन्दर दाखिल हुआ, बिगलर ने कहा । चार्ली ने कॉफी के तीन कार्टन
डैस्क पर रख दिए।
“थैक्स चार्ली ।” टैरेल ने कहा और जब चार्ली वापस चला गया, तो वह फ्रैड की ओर मुखातिब हुआ – “वैल, फ्रैड ?”
“यह वही कार है जो बाल्डी ने किराये पर ली थी।” हैस बोला । “मियामी पुलिस ने इसकी शिनाख्त के लिए हर्ट्ज के आदमी को बुला लिया था । अब इस पर
लैबोरेटरी वाले लगे हुए हैं ।”
“चीफ ! फ्रैंकलिन ने कहा है कि वे किसी भी क्षण फोन द्वारा रिपोर्ट दे देंगे।” बिगलर ने कहा ।
टैरेल ने स्वीकृतिसूचक सिर हिलाया । “लेपस्की ?”
“उसका विचार है कि शायद डैनी से कोई सुराग मिल सके ।” बिगलर बोला और मुस्कराने लगा । “इस आइडिये पर वह पूरी तरह लगा हुआ है।” टैरेल चिंतित मुद्रा में पाइप के कश खींचने लगा।
“बाल्डी के तगड़े हाथ मारने के बारे में यह सब बातें ।” हैस की ओर देखकर वह बोला – “क्या इससे कोई मतलब निकलता है ?”
“हां…इतनी बातें हो रही हैं कि मतलब न निकलने का सवाल ही नहीं उठता । मेरा ख्याल है शायद उसने कोई अपहरण किया हो…इसीलिए कोई अभियोग दर्ज नहीं हुआ है।”
तभी बाहर से उन्हें एक उत्तेजित आवाज सुनाई दी – “चीफ अन्दर हैं ?”
“लेपस्की ।” मुस्कराते हुए बिगलर ने कहा और उठकर दरवाजा खोल दिया । “आओ, आओ, शाक होम्ज ।”
लेपस्की, बिगलर को धकेलते हुए टैरेल की डैस्क की
ओर लपका। “चीफ, मैं कुछ गर्मागर्म समाचार ले आया हूं | उसने
डैनी के साथ हुई बातचीत के बारे में तीनों को संक्षेप में बता दिया, इस बात को सावधानीपूर्वक छिपाते हुए कि उसने डैनी से किस प्रकार ये सूचनाएं उगलवाई थीं
उसे डर था, उसके तरीके को जानकर टैरेल क्रोधित न हो जाए । “इस प्रकार मैंने तेजी से सोचा और इस नतीजे पर पहुंचा कि “चरचेज ले फेम” (आमतौर पर आफत की जड़ औरतें ही हुआ करती हैं ।) वह भी जैकोबी के फ्रैंच सीखने के प्रयास से प्रभावित हुआ था
“ले फेम नहीं, बेवकूफ, ला फेम ।” हैस बोला ।
“कौन-सा फर्क पड़ता है ?” लेपस्की ने अधीरता के साथ बीच में ही कहा । “बाल्डी के पीछे किसी लड़की का होना अवश्यम्भावी था, उसकी विग पहनने की आदत इस बात की पुष्टि करती है । इसलिए मैंने गहराई से खोजबीन की और उस लड़की का नाम-पता मालूम कर लिया । मैं उसके ठिकाने पर पहुंचा, मगर वह वहां नहीं मिली । उस अपार्टमेंट की बूढी मालकिन ने मुझे उताया कि वह मंगलवार को दोपहर के बाद बाल्डी के साथ अपनी ही बैगन में कहीं चली गई थी
और बड़ी जल्दबाजी में थी।”
टैरेल ने इस बात पर संजीदगी के साथ सोचा, फिर वह बिगलर की ओर मुड़ा । “इस लड़की को पकड़ लो,
जोए । हमारे पास उसकी जानकारी है, नहीं ?”
“श्यौर । मेई लेंग्ले । एक समय टैक्सी डांसर थी। मल्लाहों के कपड़े चराने के जुर्म में तीन बार पकड़ी गई थी। फिलहाल एक स्पेनिश नाइट क्लब में होस्टेस के तौर पर काम करती है।” लेपस्की उसे घूरने लगा। “तुम्हें कैसे मालूम ?” “वह बाल्डी की गर्लफ्रेंड के रूप में मशहूर है । ऐसी लड़कियों पर मैं हमेशा निगाह रखता हूं।” बिगलर अत्यन्त शिष्ट दिख रहा था । “और इसी वजह से मैं यहां सार्जेन्ट हूं, लेपस्की ।” लेपस्की कुछ बोलने ही जा रहा था कि टेलीफोन की घंटी घनघना उठी। टैरेल ने रिसीवर उठाया।
“फ्रैंक ?” उसने मियामी के पुलिस चीफ की आवाज पहचान ली थी । “मैंने सोचा था अब तुम्हें इस सिरदर्द से दूर रखू । लैबोरेटरी की रिपोर्ट अभी-अभी आ पहुंची है।” टैरेल कई मिनट तक फोन सुनता रहा । फिर वह बोला – “अच्छा…थेंक्स, मैं अपने आदमियों को भेज दूंगा, नहीं…थैक्स…मैं संभाल लूंगा । अपने लड़कों को मेरी तरफ से कह देना, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और मैं बेहद खुश हूं।” उसने रिसीवर रख दिया । “यह फ्रैंकलिन था । मस्टांग में उंगलियों के कोई निशान नहीं मिले । उसमें से निशान बड़ी सफाई से मिटा दिए गए थे, लेकिन लैबोरेटरी वालों ने टायर में फंसी रेत को पहचान लिया है । यह रेत हैटरलिंग कोव में पाई जाती है – यह मियामी से बाहर समुद्र तट का सड़क से अलग इलाका है ।”
“मैं इस इलाके को अच्छी तरह जानता हूं ।” बिगलर उठते हुए बोला -“यह लाश दफनाने के लिए सुविधाजनक जगह है।”
“हां जोए, एक दर्जन आदमी बेलचा फाबड़े के साथ तैयार करो, हमें उसे जगह को एक नजर देखना है।”
विगलर दफ्तर से निकला और अपनी डैस्क पर जाकर उसने टेलीफोन का रिसीवर उठाया।
“फ्रैड, जब टोली तैयार हो जाएगी, तुम उसका चार्ज लोगे ।” टैरेल बोला । वह लेपस्की की ओर मुड़ा। “मुझे मेई लेंग्ले चाहिए । उसकी कार का नम्बर पता करो और सभी जगह सूचना भेज दो।”
लेपस्की तेजी से बाहर निकलकर अपनी डैस्क की ओर चला गया ।
शाम के पांच बजे तक रेत के टीले से बाल्डी रिकार्ड की टार्चर की हुई लाश निकाली जा चुकी थी। पुलिसमैनों का झुण्ड, जिसने तेज धूप में पसीने से तर होकर काफी कड़ी मेहनत की थी, इस समय कुछ
अगले हटकर बैठा हुआ था, उनमें से कुछ नाक पर रुमाल रखे हुए थे । मैडिकल आफीसर डॉक्टर लेविस बगैर घिनाए अपने दो सहयोगियों के साथ आधी सड़
चुकी तथा सूजी हुई लाश की जांच कर रहा था ।
दस बजे टैरेल मैडिकल आफीसर की रिपोर्ट पढ रहा
था । बिगलर हाथ में कॉफी का कार्टन लिए उसके सामने बैठा हुआ था और हैस खिड़की से बाहर झांक रहा था।
अन्त में टैरेल पीछे की ओर झुका और उसने रिपोर्ट नीचे रख दी।
“लगता है तुम्हारा ख्याल सही है, फ्रेड ।” वह बोला – “इसमें से हाईजैक की बू आती है । उसका बाया पैर तब तक आग में रखा गया था, जब तक उसका दमन निकल गया । उसके जिस्म में तीन जख्म के निशाने हैं, लेकिन वे ऐसे नहीं कि जिनसे उसकी मौत हो, लेकिन उनमें से काफी रक्तस्राव हुआ था । मस्टांग में खून के कोई धब्बे नहीं हैं, इसका मतलब उसे कोव तक मस्टांग में नही बल्कि किसी दूसरी गाड़ी में लाया गया था ।” कुछ सोचने के लिए वह रुका, फिर बोला –
“फ्रेंड, हाईवे नं. 1 की चौकिग करो । इस का पता लगाओ कि किसी ने मस्टांग को देखा था या नहीं। प्रत्येक कैफे, बार, पैट्रोल पम्प को चैक करो… जाओ
हैस ने हुंकार भरी, फिर वह अपने ठिगने व भारी शरीर के बावजूद आश्चर्यजनक चुस्ती के साथ बाहर निकला
टैरेल ने कुर्सी की पुश्त से पीठ टिका दी और पाइप उठाई। “कोई आइडिया सूझ रहा है, जोए ?” “कुछ-कुछ ।” बिगलर ने कॉफी की चुस्की ली । यह कम्युनिस्ट वाला ऐंगिल…क्यूबन एंगिल…और यह तथ्य कि बाल्डी को बोट की जरूरत थी । इन दिनों अगर आप क्यूबा जाना चाहे तो एक प्लेन हाईजैक करना बिल्कुल आसान होता है…फिर उसने ऐसा क्यों नहीं किया ? डैनी के मुताबिक उसके पास कोई चीज थी…इतनी भारी चीज जिसे हवाई जहाज पर नहीं ले जाया जा सकता । इसलिए मैं खुद से पूछ रहा हूं कि उसने ऐसी कौन-सी चीज चुराई थी, जो इतनी भारी व बड़ी थी कि हवाई जहाज पर नहीं लादी जा सकती
और जिसकी कास्त्रो को जरूरत थी ?”
“क्या तुम सोचते हो कि वह कास्त्रो के लिए काम कर रहा था ?”
“इन बोतों से जाहिर तो यही होता है, नहीं ?”
“हां ।” टैरेल चिंतित दिखाई पड़ने लगा । “हम दो-चार दिन और कोशिश करके देखेंगे, फिर भी अगर कोई नतीजा नहीं निकला, तो हमें यह केस सी. आई. ए. को सौंप देना पडेगा।” बिगलर ने मुंह बिचकाया। “तब तो हम दो-चार दिन के अन्दर ही नतीजा निकाल लेंगे, चीफ ।”
गाइड बुक के मुताबिक वीरो बीच एक शिपिग पोर्ट था, जो इडियन रिवर से लेकर खुले समुद्र तक फैला हुआ था । यह एक छोटा-सा व्यस्त रहने वाला कस्बा था जो नारियल और पाए के पेड़ों और फूलों से भरी झाड़ियों से घिरा था ।
लेपस्की छ: बजे वाटरफ्रन्ट पहुंचा । वह काफी तेज रफ्तार से ड्राइव करता आया था, ट्रैफिक की भीड़ हटाकर अपने लिए रास्ता बनाने के लिए वह सायरन की चीख व लाल बत्ती ऑन करता आया था ।
पुलिस आफीसर की हैसियत से उसने यह नियम बना रखा था कि पैराडाइज सिटी के चारों और दो सौ मील के घेरे में जितने भी शहर, कस्बे आदि थे, उन सभी में अपना एक-एक सम्पर्क-सूत्र रखा जाए । वीरो बीच में उसका सम्पर्क-सूत्र थी डो-डो हैमरस्टाइन, जो “दी लॉबस्टर एण्ड दी क्रैब” नामक रेस्ट्रां चलाती थी, जो छोटे-बड़े हर तरह के अपराधियों, नशीली दवाओं के तस्करों का मिलन-स्थल था ।
दी लॉबस्टर एण्ड दी क्रैब पुरानी-सी एक तिमंजिली लकड़ी की इमारत थी, जो बोटल्ड गैस सप्लायर्स और डीप सी फिशिंग टैकल एम्पोरियम के बीच में बनी हुई थी । ज्योंही लेपस्की नजदीक पहुंचा, उसे लाबस्टर भूनने और लहसुन की गंध महसूस हुई । उसकी अंतड़ियां कुलबुलाने लगीं, हालांकि उसे मालूम था कि उसके पास मुफ्त का खाना खाने का वक्त नहीं था।
वह डबल स्विंग दरवाजा खोलकर अन्दर बड़े-से कमरे में दाखिल हो गया । कमरा लोगों की भीड़ से भरा हुआ था जो डो-डो के नियमित ग्राहक थे।
कमरे के अन्दर कदम रखकर ज्योंही लेपस्की बार की ओर लपका, सारे कमरे में एकाएक चुप्पी छा गई । चार व्यक्ति जो दरवाजे के पास बैठे थे, अचानक वहां से उठकर चुपचाप बाहर खिसक गए । बाकी, जिनके चेहरे का रंग उड़ चुका था, चुपचाप लाबस्टर चबाते रहे । यहां तक कि औरतें, जिनका चुप रहना लगभग असंभव होता है, ने भी अपनी आवाज इतनी धीमी कर दी थी,
जैसे ट्रांजिस्टर का स्वर कम कर दिया गया हो ।
जब लेपस्की चलकर बार के करीब पहुंचा, तो डो-डो ने उसे अप्रसन्न निगाहों से यूं देखा, जैसे पूछ रही हो – तुम यहां क्यों आ टपके ? वह भारी डील-डौल वाली, भारी वक्ष, डाई किए लाल बाल और सदा अप्रसन्न चेहरे वाली औरत थी। उसके समूचे थुल-थुल चेहरे पर सिर्फ आंखें ही सागौन की लकड़ी-सी सख्त और तेल
चुपड़े खम्भे जैसी अनिर्भर-योग्य थीं।
“स्कॉच ।” काउंटर पर कोहनी टिकाते हुए लेपस्की ने कहा । “कैसा चल रहा है ?”
“क्या तुम्हें सीधे अन्दर आना जरूरी था ?” आवाज को धीमी बनाते हुए वह बोली – “क्या तुम्हारे भेजे में इतना भी दिमाग नहीं कि समझ सको कि तुम मेरा धन्धा चौपट किए दे रहे हो ?”
“मुझे तुमसे जरूरी बात करनी है । अभी थोड़ी देर बाद मैं पीछे की तरफ आती हूं । वहां चलो।”
डो-डो ने उसकी ओर देखकर भौंहें सिकोड़ी, फिर चली गई।
लेपस्की ने ड्रिंक खत्म करने में थोड़ा ही वक्त लिया, फिर काउंटर पर एक डालर रखकर दरवाजे की तरफ लपका । ज्योंही उसके पीछे दरवाजा बंद हुआ, कमरे में फिर से शोर-गुल शुरू हो गया।
पांच मिनट बाद वह डो-डो के प्राइवेट लिविंग रूम में बैठा दूसरा स्कॉच ले रहा था और डो-डो खिड़की के पास खड़ी बाहर बंदरगाह की ओर देख रही थी।
“आखिर यहां आने का मकसद क्या है तुम्हारा ?”
उसकी ओर अपनी पीठ करके डो-डो बोली – “तुम्हारे डर से मेरे चार अच्छे ग्राहक भाग गए । तुम मेरे धंधे को तबाह कर रहे हो ।” वह तेजी से उसकी ओर मुड़ी । “आईन्दा ऐसी हरकत की, लेपस्की, तो मैं तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगी।”
लेपस्की ने स्कॉच की चुस्की ली । “कुर्सी पर बैठ जाओ, डो-डो।” वह बोला – मैं जब तक चाहूंगा, तुम तब तक मेरे लिए काम करती रहोगी।” उसने कड़ी निगाहों से उसे घूरा, फिर मुस्करा दिया । “बैठ जाओ, मोटी बेबी । मुझसे कड़ी बात मत करो।”
“मेरी हार्दिक इच्छा है कि कोई किसी दिन तुम्हारे सीने में गोली मार दे ।” डो-डो बोली और कुर्सी पर बैठ गई | “मैं फूल तो जरूर भेजूंगी, मगर रोऊंगी नहीं । क्या बात है ?” “मैं मेई लेंग्ले की तलाश में हूं।” लेपस्की बोला । डो-डो ने लम्बी सांस छोड़ी और ईर्ष्यापूर्ण प्रशंसा में सिर हिलाने लगी।
“तुम वाकई चतुर हो, हरामजादे । मेरी समझ में नहीं
आ रहा है, तुम्हारी तरक्की क्यों नहीं होती ?” “ईर्ष्या ।” लेपस्की कड़वाहट के साथ बोला । “तुम्हारा मतलब वह यहां है ?”
“हां । वह यहीं है । क्या कोई गड़बड़ी है ?”
“मैं उससे बात करना चाहता हूं….अभी तक तो कोई गड़बड़ी नहीं है, लेकिन हो सकती है । वह कब आई थी?”
“दो दिन पहले ।”
“अकेली ?”
“बेशक । यह इज्जतदार घर है।”
“मैंने तो कुछ और ही सुन रखा था ।” लेपस्की मुस्कराते हुए बोला – “हुए बोला – “क्या वह अभी अन्दर मौजूद है ?”
“अन्दर ? वह दो दिनों से कमरे से बाहर निकली ही नहीं । वह तो ऐसे बर्ताव कर रही है, जैसे हिचकाक की फिल्म का कोई फरार चरित्र हो ।”
लेपस्की ने ड्रिंक खत्म किया और उठ खड़ा हो गया । “कौन-सा कमरा?”
डो-डो ने अपना हाथ फैला दिया । झल्लाहट के भाव से सिर हिलाते हुए लेपस्की ने अपना बटुआ निकाला
और उसमें से दस डालर का नोट निकालकर उसके हाथ में रख उसमें से दस डालर का नोट निकालकर उसके हाथ में रख दिया । “कौन-सा कमरा है ?”
“नम्बर तेईस ।” जब लेपस्की दरवाजे की ओर बढा, तो डो-डो पीछे से बोली-“आईन्दा हमेशा पीछे की तरफ से आना ।”
“श्यौर । सौ लांग, डो-डो।”
वह सीढियां चढकर दूसरी मंजिल पर पहुंचा । तेईस नम्बर कमरे के दरवाजे के सामने खड़े होकर अन्दर की आहट लेने की कोशिश की । अन्दर से हल्के सरों में रेडियो की आवाज आ रही थी। उसने अपना एक हाथ गन के दस्ते पर रखा और दूसरे से दरवाजे की धुंडी घुमाई और अन्दर कदम रखा।
ब्रा और पैंटीज पहने हुई जो लड़की दीवान पर लेटी थी, लेपस्की को देखकर उसकी आंखें चौड़ी फैल गई, चेहरा भय से सफेद पड़ गया और वह दीवार के साथ चिपक गई । वह करीब पच्चीस साल की ब्लोंड बालों वाली बड़ी खूबसूरत लड़की थी।
लेपस्की ने देखा, दूसरे ही पल वह चीखने वाली थी। तीखे स्वर में उसने कहा – “पुलिस…घबराओ मत । इसे देखो ।” उसने अपना बैज उसकी ओर फेंक दिया
और दरवाजा भिड़ा दिया।
उस लड़की ने बैज की ओर घूरकर देखा, फिर एक चादर खींचकर अपने शरीर पर लपेट ली । वह भयभीत आंखों से लेपस्की को घूर रही थी।
तेपस्की एक कुर्सी खींचकर उस पर टांगें फैलाकर बैठ गया, हैट पीछे की तरफ खिसकाया और सिगरेट का पैकेट निकाला । एक सिगरेट हैंठों में दबाकर उसे बड़े फिल्मी अंदाज से जलाया और उस लड़की की ओर देखकर सहसा मुस्करा दिया ।
“हाय ! मेई…किसलिए डर रही हो?”
“क्या चाहते है ? वह रूखे स्वर में बोली – “तुम इस तहर बेधड़क अन्दर नहीं आ सकते…चले जाओ !” “मैं रिकार्ड की तलाश में हूं।” लेपस्की बोला, “तुम दोनों ने तीन दिन पहले पैराडाइज सिटी छोड़ा था । कहां है वह ?”
“मुझे नहीं मालूम ।” “बेहतर ढंग से पेश आने की कोशिश करो, बेबी । वह कौन है जिससे वह भागा फिर रहा है ?”
वह सिर झटकने लगी। “मुझे नहीं मालूम ।” लेपस्की ने उसकी ओर उंगली से इशारा किया । “अगर यही तुम्हें कहना है, तो मैं तुम्हें हैडक्वाटर्स ले जाने पर मजबूर हो जाऊंगा, जहां तुम्हें काल कोठरी में डाल दिया जाएगा और तुम कभी निकल नहीं पाओगी | तुम्हें यह सब पसंद नहीं, है क्या ?” उस लड़की की आंखें नफरत से अचानक जल उठीं। “मैं कहती हूं मुझे कुछ नहीं मालूम !” वह तीखी
आवाज में बोली, “तुम मुझे कैद नहीं कर सकते ! मैंने कुछ नहीं किया । चले जाओ यहां से !”
लेपस्की ने दुःख से साथ सिर हिलाया।
“जब मैं किसी सिरफिरे से मिलता हूं, जो मेरे साथ सहयोग करने को सहज तैयार नहीं होता, तो मैं हमेशा अपने पास नशीली दवाओं की दो-चार पुड़ियां रखता हूं । इस प्रकार मैं चीफ को बता । सकता हूं कि ये पुड़ियां मुझे तुम्हारे पर्स में मिली थीं । बिना किसी सवाल के वह मेरी बात पर यकीन कर लेगा और तुम्हें हवालात में डाल देगा । यह है हमारा तरीका, बेबी।
और इस तरीके से जीना दूभर हो जाता है, लेकिन क्या करें, हमें अपना काम भी तो करना है । बाल्डी कहां है
“मुझे नहीं मालूम ।” वह हिचकिचाई, फिर यह देखकर कि लेपस्की के चेहरे से मुस्कराहट गायब हो रही है, जल्दी-जल्दी बोलने लगी, “कोई उसके पीछे पड़ा हुआ था । वह मेरे पास आया था और उसे ड्राइव कर यहां तर पहुंचा देने के लिए कहा । मैंने उसे पहुंचा दिया । वह एक बोट किराये पर लेने की कोशिश कर रहा था । लेकिन पहले की तरह किसी ने उसे बोट नहीं दिया । नह बड़ी दर्दनाक स्थिती में था । उसने मुझे डो-डो के साथ रहने के लिए कहा और खुद एक बार किराये पर लेकर वापस पैराडाइज सिटी लौट गया । उसने मुझे बताया था कि वह एयरपोर्ट में अपना बैग छोडने जा रहा है। उसने बताया कि पैराडाइज सिटी में उसके कई दोस्त हैं और वह उनसे पैसे उधार लेगा। वह मुझे यहां छोड़ गया, तब से मैंने उसे नहीं देखा है
लेपस्की ने सारी बातें अपने दिमाग में बिठाई । उसे मालूम था ज्यादातर बातें सच थीं, लेकिन सभी नहीं ।
“पहले की तरह उसे किसी ने बोट नहीं दिया…इससे क्या मतलब?”
“कुछ महीने पहले भी वह यहां आया था । एक बोट किराये पर लिया था, लेकिन मुसीबत में पड़ गया था ।
वह बोट डूब गया था ।”
लेपस्की ने कनखियों से उसकी ओर देखा।
“डूब गया ? कैसे ?” “किसी ने गोली मारकर उसमें छेद कर दिया था। मुझसे मत पूछो । मैं कुछ नहीं जानती । उसने मुझे नहीं बताया था । मैं तो इतना ही जानती हूं कि वह बोट डूब गया था ।” “किसने उसे बोट किराये पर दिया था ?” “मैं नहीं जानती ।”
“पैराडाइज सिटी में उसके दोस्त कौन थे ?”
मेई हिचकिचाई, फिर उदासीन रबर में बोली, “सोलो डोमिनिको और डैनी ओ’ ब्रायन ।”
लेपस्की ने सोचा, चलो ठीक है । कम-से-कम वह सच तो बोल रही है।
“तो वह तुम्हें यहां छोड़ अपना बैग लेकर वापस पैराडाइज सिटी एयरपोर्ट चला गया, क्यों ?”
“वह बैग को किसी सुरक्षित जगह पर रखना चाहता था ।”
“किसलिए ।”
मेई ने मुट्ठियां भींचीं। “मुझे नहीं मालूम । तुम मुझे अकेली क्यों नहीं छोड़ देते?”
“क्या उसने कहा था कि वह बैग के अन्दर की चीज की सुरक्षा करना चाहता था ?”
“हां।”
“लेकिन यह नहीं कहा कि वह क्या चीज थी ?”
“नहीं।”
“और तुमने भी नहीं पूछा ?”
“नहीं।”
“वह बैग कितना बड़ा था, मेई ?”
“एक साधारण सूटकेस…प्लास्टिक का बना हुआ और किनारे पर लाल पेण्ट से धारी बनाई गई थी…बिल्कुल साधारण-सा ।”
लेपस्की कठोर पड़ गया । उसे यूं लगा जैसे वह वह किसी की कब्र के ऊपर बैठा हो । “जरा फिर से बताना ।” मेई उसे घूरने लगी । उसकी जीभ की नोक होंठों पर फिर रही थी। “यह एक मामूली सूटकेस था।” “विस्तार से बताओ…चलो।” “ओह ! एक मामूली-पुराना-सा सफेद प्लास्टिक का सूटकेस, जिसके किनारे पर चारों ओर लाल रंग की पट्टी पेण्ट की गई थी।”
लेपस्की को लगा कि पदोन्नति के लिए उसकी किस्मत सात दे रही थी । वह बड़ी कठिनाई से अपने मनोभावों को छिपा रख पा रहा था ।
“अब बताओ, वह किससे भयभीत था ?”
मेई दीवान में और दुबक गई, आंखों में आतंक के भाव तैर रहे थे। “मैं बता चुकी हूं…मैं नहीं जानती।”
लेपस्की खड़ा हो गया । उसने अपना बैज उठाया और बट्वे में डाला । उसे अब यकीन हो गया था कि मेई यह नहीं जानती है कि बाल्डी के पीछे कौन पड़ा हुआ था और आफीशियल तौर पर पूछताछ करने पर ही यह बोलेगी। “ओ. के. मेई ! कपड़े पहन लो । हम हैडक्वाटर्स जा रहे हैं।”
“मैं बता चुकी हूं मैं कुछ नहीं जानती । तुम मुझे वापस नहीं ले जा सकते …।”
“ताव मत खाओ।” लेपस्की बोला, “तुम्हें मेरे साथ चलना ही पड़ेगा, बेबी । तुम अब तक बहुत बोल चुकी हो । अब कपड़े पहन लो । मेरी मौजूदगी की फिक्र मत करो – मैं शादीशुदा आदमी हूं।”
तभी एक साथ दो घटनाए हुई । भड़ाक से दरवाजा खुला और मेई दीवाना पर औंधे मुंह गिर पड़ी तथा कवर में चेहरा छिपाते हुए चीख पड़ी।
लेपस्की फिरकी की तरह घूम गया ।
एक ठिगना-सा भद्दा आदमी, जो मुंह पर रुमाल बांधे हुए था, अपना गन से फायर कर चुका था । लेपस्की ने गन की नली से आग निकलती देखी, मेई को दीवान पर उछलते देखा, ज्योंही गोली उसके सिर से टकराई, खून के छींटे दीवार पर छिटक गए । वह अपनी गन सम्भालकर ज्योंही नीचे फर्श पर फैल गया, तभी दरवाजा बंद हो गया।
वह तेजी से उठ खड़ा हो गया और दरवाजे की ओर भागा । सीढियों पर किसी के भागते कदमों की आहट सुनाई दे रही थी। उसने डो-डो की चीखें सुनीं, फिर कानों को सुन्न करती हुई दूसरी गोली के धमाके की आवाज । वह सीढियों के ऊपरी सिरे पर पहुंचा जहां डो-डो का विशालकाय शरीर गलियारे को अवरुद्ध किए पड़ा था । वह डो-डो के शरीर के ऊपर से नीचे लैंडिंग पर कूद गया । उसकी हड्डियां तक हिल गई और वह लड़खड़ा गया। जब तक वह खुद को संभाल पाता, उसे बाहर एक । शक्तिशाली कार के इंजन का शीर सुनाई दिया जो वहां से चली जा रही थी।
लेपस्की वाटरफ्रन्ट पर निकला, तो उत्तेजित विशाल भीड़ ने उसके किसी भी प्रयास को विफल कर दिया ।
जब रात के आसमान में लालिमा छाने लगी, तो हैरी मिचेल अपने केबिन से सावधानीपूर्वक बाहर निकला । वह तैराकी का सूट पहने हुए था और उसके हाथ में बाल्डी रिकार्ड का सूटकेस था । उसने सूटकेस में से सिर्फ दो ही चीजें अपने पास रख ली थीं – लूगर ऑटोमेटिक और गोलियों का बक्सा जिन्हें उसने अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया था । वह काफी देर तक दरवाजे पर खड़ा रहा । इस समय चार बजकर पचपन मिनट हो रहे थे । उजाला नहीं हुआ था । पाम के पत्तों के हिलने की आवाज के अलावा चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ था।
जब उसे तसल्ली हुई, वह तेजी से बीच की ओर लपका और समुद्र में घुस गया । पानी में चित्त होकर सूटकेस को उसने अपनी छाती पर रख लिया और पैरों की शक्तिशाली हरकतों से तैरते हुए समुद्र की गहराई की ओर बढने लगा । जब वह गहरे पानी में पहुंचा, तो उसने पलटकर सुटकेस छोड़ दिया, फिर डुबकी लगाकर सुटकेस के साथ-साथ नीचे उतरने लगा, जब तक सूटकेस समुद्र की तह में नहीं जा गिरा । वह फिर सतह पर उभरा और इधर-उधर देखने लगा । सूटकेस का नामोनिशान नहीं था, वहां सिर्फ पानी के चंद बुलबुले उठ रहे थे।
वह वापस तट की ओर तैरने लगा और जब वह रेत पर चलते हुए अपने केबिन को लौट रहा था, उसे सोलो डोमिनिको के कमरे में रोशनी दिखाई दी।
केबिन के अन्दर घुसकर उसने दरवाजा बन्द किया, शरीर पोंछकर कपड़े बदले और क्रोप सोल के जूते पहने लिए।
सोलो के पास जाने के लिए अभी बीस-बाईस मिनट बाकी हिं । वह बिस्तर पर बैठकर सिगरेट सुलगाने लगा । सिगरेट के कश खींचते हुए वह पिछली रात के बारे में सोचने लगा । नीना के साथ हुए विस्फोटक यौन अनुभव का दृश्य याद किया, याद किया, तो उसे लगा जैसे उसकी रगों में दौड़ने वाला खून धीरे-धीरे तपने लगा हो । यौन अनुभव के तौर पर यह उसके लिए अपूर्व अनुभव था । उसने अपनी मृत पत्नी जोन को याद किया, जो यौन क्रियाओं से हमेशा डरी रहा करती थी और जिसके साथ अन्तत: वह रह नहीं सका था। जब उसने लगभग यह फैसला कर लिया था, उसे फौज में जाने का ड्राफ्ट आर्डर इसके लिए समुचित बहाना बन गया था । जब उसे उसकी आत्महत्या की खबर मिली तो वह उससे छुटकारा पाने की उत्सुकता को छिपा नहीं सका था । वह अपनी पत्नी का दिल जान-बूझकर दुखाना नहीं चाहता था लेकिन क्योंकि उसके साथ बिताए दो सालों में उसका दम घुटता-सा महसूस होने लगा था; अत: उसे अपनी पत्नी की भावनाओं से कोई मतलब नहीं रह गया था । उसने सोचा – अगर वह धैर्य से काम लेता, काम लेता, समझदारी से काम लेता और उसकी मदद करने की कोशिश करता, तो इससे उनकी जिन्दगी में और ज्यादा कड़वाहट भर जाती । उसके लिए सैक्स एक प्राकृतिक आवश्यकता थी, बच्चे जनने के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए । जीवन की दूसरी चीजों से अधिक उसने इसे कभी महत्तव नहीं दिया था । सैक्स तभी होना चाहिए, जब इसका आवेग पैदा हो, वरना प्रतीक्षा करनी चाहिए । उसकी पत्नी की उलझनों और डर से वह निराश होने लगा था और अन्तत: उकता गया था ।
जब वह सायगोन से जहाज में सवार हुआ, तो वहां एक चिट्टी उसकी प्रतीक्षा कर रही थी। जोन ने खुद ही एक गंदगी कहते हुए लिखा था कि वह शादी नहीं करती तो अच्छा होता और वह दुःखित थी
उसने लिखा था –
मैं जानती हूं, सिर्फ मैं ही वह अकेली औरत नहीं हूं जो मेरे जैसा व्यवहार करती है, हैरी । यह बात नहीं कि मैं मर्द से प्यार नहीं कर सकती, लेकिन यह सब करना मुझे कतई पसन्द नहीं । मैं तुम्हें प्यार करती हूं…इतना कि तुम्हें तुम्हारी आजादी दे सकती हूं । खुश रहो, हैरी
। कोई दूसरी लड़की तलाश करो, जो मेरे जैसी गंदगी
का ढेर न हो । मैं तो हूं ही गंदगी । लोग कहते हैं । तुम वापस लौट आओगे । किस्मत से, शायद मुझे दूसरा मौका मिल जाए । अगर बरसों…बरसों बाद हमारी मुलाकात हुई, तो यह मेरे लिए कम अचरच की बात नहीं होगी और मैं गंदी तो नहीं थी, अब हूं…नहीं?
गुड बाय ।
जोन ।
हैरी को अपने बाप से एक तार मिला था, जिसमें लिखा था, जोन बाथरूम में पड़ी पाई गई थी। उसकी कलाई की नसें कटी हुई थीं और बेहतर है वह छुट्टी की अर्जी दे और घर आ जाए ।
लेकिन लड़ाई शुरू होने वाली थी, अत: उसने अर्जी नहीं दी थी । वह लड़ाई में चला गया था । लड़ाई जब
खत्म हुई, इस दौरान वह जिस माहौल से गुजरा, घायलों और मृतकों को देखा, जिस तरह मशीनगनों की गोलियां की बौछार के बीच खुद को घिरा पाया
और जिस तरह चार पीले आदमियों को उसने गोली मार दी – उसके बाद जोन की मौत का उसके पास कोई महत्त्व नहीं रह गया था।
उससे ज्यादा महत्त्व तो उसके लिए वियतनामी लड़की न्हान का था, जो सड़क के कौन पर महकता और
80%18:40a.m.
खूनी सुन्दरी जायकेदार सूप बेचा करती थी । उसकी रसोई की गंध से वह ठिठककर रुक गया था और उसकी बगल में पालती मारकर बैठ गया था । सूप पीते हुए उससे बातें की थीं।
|
न्हान नफीस अंग्रेजी बोलती थी । उसने अपने लम्बेबाल पीछे की तरफ पूंछ की भांति बांध रहे थे – जिसका मतलब वह कुंवारी थी । सिर्फ विवाहित । वियतनामी महिलाएं ही बाल ऊपर की ओर बांधती हैं
हैरी दो हफ्ते की छुट्टी पर था । हर रोज ग्यारह बजे के लगभग वह न्हान का सूप पीने के लिए उस नुक्कड़ पर पहुंच जाता था, फिर एक दिन उसे पता चला कि वह न्हान को चाहने लगा है । बाद में न्हान ने उसे बताया कि वह उसी रोज से उस पर फिदा हो गई थी, जिस दिन उसने पहली बार उसे देखा था ।
फिर उन दोनों का मिलन हैरी के सपने को साकार
करने का अवसर बन गया था – बिना किसी उलझन के प्यार करो।
हैरी ने बेचैनी के साथ सिगरेट का टुकड़ा फेंक दिया, उसने याद किया, जंग के मैदान से चार हफ्ते बाद जब वह सायगोन लौट आया था, तो उसे खबर मिली कि न्हान मर चुकी है । बाजार के बीच एक बम के गिरने से न्हान के साथ दस वियतनामियों की मौत हो गई थी
हैरी अपनी कनपटियां मसलने लगा । अब कल रात से एक नई शुरूआत हो गई थी । इस बार पहली दफा उसका उस औरत से पाला पड़ा था, जो सैक्स के बारे में ठीक वैसे ही विचार रखती थी जैसे वह खुद रखता था । अपनी सैक्स की मांगों को पूरी करने के लिए उसे इस्तेमाल करने में किंचित दुविधा बोध न करने वाली । औरों की तुलना में हैरी नीना से पूर्णतया संतुष्ट था ।
उसे रैंडी की चेतावनी याद आई – यह लड़की हाथ नहीं आने वाली, अगरचे, तुम सोलो के साथ मुसीबत मोल लेना चाहते हो तो …।
हैरी सोलों से नहीं डरता था । उसे यकीन था, अगर उन दोनों में सचमुच झगड़ा छिड़ गया, तो वह सोलो से सहज ही निपट सकता है, लेकिन समस्या यह नहीं थी | सोलो नीना का बाप था ।
वह चिन्तित मुद्रा में कनपटी सहलाता रहा । नीना खुद उसके आई थी। उसी ने उसके सामने खुद को समर्पित कर दिया था । उसने कह था, सोलो उसे एक निजी सम्पत्ति के बराबर समझता है । आखिर किसी बाप को अपनी बेटी के प्रति ऐसा व्यवहार करने का क्या अधिकार है ?
उलझनें…समस्याएं…उलझनें…समस्याएं ।
हैरी बेचैनी के साथ खड़ा हो गया और केबिन से निकला, वह सीधे किचन की ओर चला गया, जहां सोलो उंगलियों में सिगरेट दबाए गर्म कॉफी पी रहा था | वह एक टेबल पर जाकर बैठ गया ।
“हाय ! हैरी !” सोलो मुस्कराया । “मैं तुम्हें कल रात ही बताना चाहता था कि मुझे सुबह तुम्हारी जरूरत नहीं पड़ेगी । मैं चाहता हूं, तुम हाई डाइव बोर्ड के काम में लग जाओ । मैंने हैमरसन से बात ती थी । वह आज सुबह ही लकड़ियां भिजवा रहा है ।” उसने आंखें सिकोड़कर हैरी की ओर देखा । “मैं तुम्हें बताने के लिए रात को तुम्हारे केबिन में गया था, लेकिन तुम वहां नहीं थे ।” वह आगे की ओर झुका । “क्या रेत में लेटने के लिए तुम्हें कोई छोकरी मिल गई थी?”
हैरी बोला – “यह तो निजी मामला है, सोलो।”
सोलो ने एक ही सांस में कॉफी खत्म की।
“मुझे इस बात की फिक्र नहीं हैरी, लेकिन कोई बच्चा-बच्चा नहीं होना चाहिए । मैं अपने इस खूबसूरत रेस्ट्रा में कोई झमेला नहीं चाहता।”
“मैं वयस्क हूं।” हैरी बेचैनी से बोला – “तुम्हारे भाड़े के टट्टओं में से नहीं…घबराओ मत ।”
“ओह…हां । मैं भूल गया था ।” सोलो ने किचन को पार किया तथा चार बड़ी-बड़ी टोकरियां उठाकर दरवाजे की ओर बढा – “मैं दस बजे तक लौट आऊंगा । तुम डाइविंग बोर्ड के काम में लगे रहोगे ना?” वह दरवाजा खोलकर बाहर धुंधलके में निकल गया और हैरी कुछ मिनट तक निश्चल खड़ा इंतजार करता रहा | जब उसे ब्यूक के स्टार्ट होने और वहां से चले जाने की आवाज सुनाई दी, तो उसने बदन को ढीला छोड़ दिया । उसने अपनी घड़ी की ओर निगाह डाली । पांच बजकर चालीस मिनट हो रहे थे । उसने चूल्हे से कॉफी
का बरतन उठाया और अपने लिए कप में कॉफी डालने लगा।
उसने सोचा – कहीं कुछ गड़बड़ी हो गई है । क्या सोलो को शक हो गया है ? उसने बेचैनी के साथ कॉफी की चुस्की ली।
“हैरी ?”
इस कोमल फुसफुसाहट को सुनकर वह एकबारगी घूम गया, थोड़ी सी कॉफी छलक गई । नीना दरवाजे पर खड़ी थी । वह एक झीना नाइट ड्रेस पहने हुए थी, उसके रेशमी बाल अस्त-व्यस्त थे – जैसे सीधे बिस्तर से उठकर आ रही हो।
उसे देखकर हैरी की रगों में खून तेजी से दौड़ने लग ।
उसने कप नीचे रखा और उसके करीब चला आया। नीना उसे अपने पीछे आने का इशारा कर वापस लौट गई। हैरी उसके पीछे-पीछे गलियारे से चलकर उसके कमरे में पहुंचा । कमरा काफी बड़ा, साथ-सुथरा तथा सुरुचिपूर्ण ढंग से सजा हुआ था । हैरी दरवाजे के पास खड़ा रहा, जिसे उसने बन्द कर दिया था और उसे नाइट ड्रेस उतारते हुए देखता रहा। फिर नीना बिलकुल नंगी होकर उसकी ओर ताकने लगी, उसके दोनों हाथ फैले हुए थे, होंठ कामातुरता से खुले हुए थे और स्तन उत्तेजना से कठोर पड़ गए थे । हैरी को फिर खतरे का एहसास हुआ । मैं एक व्यस्क आदमी हूं – उसने सोलो से ऐसा कहा था, क्या उसने सच कहा था ? क्या यह उत्कट काम समर्पण उस जैसे समझदार वयस्क के लिए स्वीकार करने योग्य था ? क्या वह रैंडी जैसे नवयुवक की तरह हरकत नहीं कर रहा है ?
नीना उसकी ओर देखते हुए बिस्तर पर लेट गई ।
“मेरे पास आओ।”
हैरी की इच्छा जोर पकड़ने लगी कि वह अपने कपड़े उतारकर उससे लिपट जाए, लेकिन उसके दिमाग में खतरे की घंटियां बजने लगी थीं । उसे किसी औरत को खुद पर शासन करने का अवसर नहीं देना चाहिए, चाहे वह बदले में उससे स्पष्ट रूप से कुछ भी मांग रही हो।
वह दरवाजे पर ही खड़ा रहा ।
“अपना स्विम सूट पहन लो नीना ।” वह अस्थिर स्वर में बोला – “हम तैरने चलेंगे।”
“बाद में…पहले यहां तो आओ।”
वह कोहनियों के बल उचककर बैठी, घुटने तनिक-से फैल गए और उसकी आखों में कामेच्छा के ऐसे नंगे भाव तैर रहे थे कि हैरी का निश्चय डगमगाने लगा।
“मैं इन्तजार करूंगा।” उसने कहा फिर वह कमरे से निकल गया । वह धीरे-धीरे वापस किचन में लौट
आया और दोबारा कप में कॉफी उड़ेलने लगा । उसने देखा, उसका हाथ कांप रहा था।
खिड़की से बाहर आसमान की ओर ताकते हुए वह कॉफी पीने लगा । उसने गलियारे में नीना के कदमों
की आहटें सुनीं और वह धड़कता दिल लिए पीछे मुड़ा
नीना गहरे लाल रंग की विकनी पहने हुए थी, हाथ में एक तौलिया था । वह हैरी की ओर देखकर मुस्कराई।
“तो तैरने चलें ?”
हैरी अपना भीगा स्वीमिंग सूट पहनने के लिए केबिन की ओर चला गया और नीना रेत पर धीरे-धीरे चलते हुए तट की ओर बढ़ने लगी । जब हैरी बीच पर पहुंचा तो वह बड़ी मुस्तैदी से तैर रही थी । जब वह उसके निकट पहुंचा, तो नीना उसकी ओर पानी की बौछारें फेंकते हुए चहकने लगी । खिलखिलाकर हंसने लगी।
“कैसे अजीब से तुम भी हैरी ! क्या तुम मुझे थोड़ा-सा आनन्द भी नहीं दे सकते ?” वह हैरी के चेहरे पर पानी के छींटे मारते हुए बोली।
“मैं सोलो से बातें करता रहा था ।” हैरी बोला, “वह बहुत करीब था । हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह तुम्हारा बाप है ।”
“फिश्श ! अगले एक घंटे में सभी लोग जाग जाएंगे। चलो वापस चलें । तुम इतने बेवकूफ तो नहीं होगे । मैं चाहती हूं, तुम मुझसे प्यार करो।”
“इसमें खतरा है। यहां तक कि इस तरह तैरने में भी खतरा है । क्या तुम चाहती हो कि तुम्हारा बाप मेरे लिए मुसीबत खड़ी करे?”
“क्या तुम उससे डरते हो?”
“नहीं, लेकिन नतीजे से डरता हूं | मैं उसे खत्म भी कर सकता हूं…शायद उसकी जाने लेनी ही पड़ जाए । क्या तुम यह पसंद करोगी?” वह मुंह बिचकाते हुए बोली – “तुम इतने संजीदगी से बोल रहे हो । क्या इन झमेलों को छोड़कर तुम वह स्वीकार नहीं कर सकते जो मैं तुम्हें दे रही हूं ?”
हैरी वापस तैरने लगा । नीना भी उसके पीछे-पीछे बगैर कुछ बोले तट की और तैरने लगी । जब वे किनारे की ढलान पर से सूखी रेत की ओर चलने लगे, तो नीना बोली- “तो हम फिर कब आपस में प्यार कर रहें हैं ?” “रविवार को मेरे साथ शेल्डन आइलैंड चलने का कोई चांस है?”
वह अचानक ठिठककर रुक गई।
“किसने बताया तुम्हें शेल्डन आइलैंड के बारे में ?” “रैंडी ने…वह कह रहा था तुम अकेलेपन के लिए वहां जाती हो।”
वह मुस्कराई। “यह तो बड़ा खूबसूरत आइडिया है, वहां हमें घन्टों एकांत मिल सकता है । मेरा आप रविवार को दिन भर सोता रहता है । रेस्ट्रां बन्द रहता है । मैं उस दिन उसका बोट कहीं भी ले जा सकती हूं। हां…तो फिर रविवार को ।”
“ओ.के. । परसों । तब तक मुझसे दूर ही रहना, नीना | मैं तुमसे सुबह छः बजे बोट स्टेशन पर मिलूंगा।
“हां, मैं खाना भी साथ ले चलूंगी।” हैरी उसे छोड़कर फिर समुद्र में तैरते हुए उस ओर बढने लगा, जहां उसने हाई डाइव बोर्ड बनाने का निश्चय किया था।
मियामी होमीसाइड स्क्वाड का लेफ्टिनेंट एलेन लैसी सपाट चेहरा और पतले होंठों वाला छोटा-सा व्यक्ति था, जिसका आंखें बिल्लौरी, पत्थर-सी चमकीली और सतर्क थीं । सारी फोर्स उससे नफरत करती थी, अपराधी और यहां तक कि उसकी बीवी भी, उससे नफरत करती थी ।नफरत किया जाना उसे अच्छा लगता था। लोगों को डराकर उसे लगता जैसे उसने कोई चीज पा ली है । दिमाग के बदले छल-कपट से काम लेता था । सत्तावन साल की उम्र में उसे इस बात का पूरी तरह एहसास हो चुका था कि लेफ्टिनेंट पद से आगे उसकी तरक्की नहीं हो सकती । इस बात से उसे बड़ी कीफ्त होती थी । अगर उसे किसी से नफरत थी तो वह था कोई उत्साही तथा महत्वकांक्षी पुलिसमैन ।
वह सार्जेन्ट पीट वीडमैन के साथ अपनी नई जगुआर में दी लॉबस्टर एंड क्रैब में आ पहुंचा, जो उसकी बीवी के पैसों से खरीदी गई कार थी । वीडमैन, मोटा, चुस्त व आला दर्जे का बेवकूफ, सार्जेन्ट के पद पर इसलिए कायम था, क्योंकि वह लेफ्टिनेंट लैसी का चमचा था ।
इन दो पुलिस आफीसर के साथ-साथ एम्बूलेंस भी रेस्ट्रां में आ पहुंची और दो कर्मचारी निकलकर तेजी से
भीतर चले गए । वहां चार मोबाइल पुलिसमैन उकताहट भरे चेहरे लिए खड़े थे और लेपस्की उन्हीं के पास बेचैनी के साथ खड़ा था । लेपस्की को मालूम था कि उसे यहां नहीं होना चाहिए था, क्योंकि यह उसका इलाका नहीं था । वह लेफ्टिनेंट लैसी के बारे में भी अच्छी तरह जानता था और यह भी कि उससे क्या उम्मीद हो सकती है । उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए लैसी को यह सुनहरा अवसर मिल रहा था
और ऐसा हुआ, तो लेपस्की के लिए अपनी आगे की पदोन्नति की उम्मीद को त्याग देना ही बेहतर होता ।
जब वह लेफ्टिनेंट लैसी के पहुंचने के इंतजार में था, उसने फैसला किया कि जब लैसी उससे पूछताछ करेगा तो वह उसे कम से कम बातें बताएगा और जहां तक संभव हो अनजान बनने की कोशिश करेगा । अगर ज्यादा गड़बड़ी शुरू हो गई तो यह चीफ टैरेल को बीच में खड़ा कर देगा, क्योंकि वह लेफ्टिनेंट लैसी से बाखूबी निबट सकता है, जबकि डिटेक्टिव सैकिंड ग्रेड की हैसियत से लेपस्की ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता।
लेपस्की ने लैफ्टिनेन्ट लैसी और उसके पीछे-पीछे सार्जेन्ट वीडमैन को जगुआर से उतरते देखा । लैसी ने रेस्ट्रां के प्रवेश द्वार पर इकट्ठी भीड़ पर सर्द व कठोर निगाह डाली । उसने उन चार मोबाइल पुलिसमैनों को भीड़ को हटाने का आदेश दिया । वह लेपस्की के सामने से यूं गुजरा जैसे उसने उसे देखा ही न हो और लाशों का मुआयना करने चला गया । डो-डो की पहाड़नुमा लाश की ओर उसने घृणा भरी नजरों से देखा, फिर सीढियां चढकर दूसरी मंजिल पर पहुंचा।
मई लेंग्ले की लाश को उसने अपेक्षाकृत थोड़ी दिलचस्पी के साथ देखा । उसे खुशी हो रही थी कि लेंग्ले के सिर का हुलिया बिगड़ा हुआ था, जिस्म का नहीं । उसकी आंखें लेंग्ले के अर्धनग्न शरीर पर फिसलने लगीं, फिर अचानक उसे एहसास हुआ कि
वीडमैन भी लाश को मन्त्रमुग्ध-सा घूर रहा है । लैसी गुर्राया – “क्या देख रहे हो?”
वीडमैन ने मिचमिचाते हुए आंखें लाश पर से हटाई
और उसकी ओर ताकने लगा।
“सर?”
“क्या पहले कभी औरत की लाश नहीं देखी ?”
“यस, सर ।”
“बेवकूफों जैसी हरकत बन्द करो !”
“यस, सर !”
लैसी ने हैट उतारा, बोलों में हाथ फेरकर फिर से हैट पहना । “बाहर पैराडाइज सिटी हैडक्वाटर्स का कोई बेवकूफ मौजूद था ?” वीडमैन ने पलकें झपकाई, “मैंने तो नहीं देखा, सर ।”
“फिर तो तुम कभी कुछ नहीं देखोगे ।” लैसी ने चारों ओर निगाह डाली, सामने एक कुर्सी थी, वह उस पर बैठ गया, उसने अपना खूबसूरत चील के चमड़े से मंढा सिगार का बक्सा निकाला, जिसे उसकी पत्नी ने उसे क्रिसमस के तोहफे के तौर पर दिया था । एक सिगार निकालकर उसने दांतों में दबाया और बोला – “उसे यहां ले आओ !”
वीडमैन उल्टे पांव भागा । पांच मिनट बाद वह लेपस्की के साथ लौट आया । लेपस्की इस बात से आगाह हो कि वह भारी मुसीबत का सामना करने जा रहा है, तनकर खड़ा हो गया । उसकी आंखें लैसी के सिर परे दीवार पर टिकी हुई थीं।
“यह आदमी कौन है, सार्जेंट ?” लैसी ने सिगार जलाते हुए पूछा। “डिटेक्टिव सैकिंड ग्रैड लेपस्की, पैराडाइज ।” वीडमैन बोला । लेपस्की के साथ सीढियां चढते समय उसने यह बात पूछ ली थी।
लैसी सिर हिलाने लगा।
“यकीन नहीं होता । पैराडाइज सिटी का कोई जासूस इजाजत के बगैर मेरे इलाके में घुसने की बात सपने में भी नहीं सोच सकता ।” उसकी सर्द निगाहें लेपस्की को घूरने लगीं । “क्या वह ऐसा कर सकता है ?”
“लेफ्टिनेन्ट, मैं किसी का पीछा करता हुआ यहां
आया था ।” लेपस्की भावहीन चेहरा लिए बोला – “यह इतनी खास बात नहीं थी, वरना मैं आपको जरूरत इत्तला कर देता ।” “खास बात नहीं थी…सिर्फ दो लाशों का मामला, क्यों ? किसे तुम खास बात कहोगे…जब पूरी तबाही मचेगी
“इसका यह नतीजा हो गया । मैं इस औरत से बातचीत कर रहा था ।” लेपस्की मेई लेंग्ले की लाश
की तरफ इशारा करने के लिए रुका, फिर बोला – “एक आदमी झपटकर अंदर आया और उसने इसे मार डाला ।”
“आदमी ? कहां है वह ?”
“वह भाग गया ।”
“मेरे इलाके में एक सैकिंड ग्रेड डिटेक्टिव लेफ्टिनेंट को हमेशा सर कहकर संबोधित करता है।”
“वह भाग गया सर ।”
“भाग गया ?” लैसी की आवाज में छिपे बनावटी
आश्चर्य के भाव से लेपस्की चिढ उठा । लैसी वीडमैन की तरफ मुड़ा – “सुना तुमने ? एक निर्मम हत्यारा यहां आया, उसने इस औरत को मार दिया, फिर दूसरी
औरत को मारा और आराम से यहां से चला गया, जबकि ऐन वक्त पर पैराडाइज सिटी का एक तथाकथित पुलिस आफीसर यहां मौजूद था – घटनास्थल पर ।”
वीडमैन ने धिक्कार जाहिर करने के लिए चेहरा ऐंठा, मगर उसका चेहरा बिलायती सूअरों के जैसा दिख रहा था।
लैसी लेपस्की से मुखातिब हुआ। “कैसे भाग गया वह ?”
“एक कार से, सर?”
लैसी मुस्कराया – एक ठंडी मुस्कराहट ।
“चलो, ठीक है । सार्जेंट वीडमैन को कार का नम्बर बता दो, हम उसकी तलाश करेंगे । वीडमैन, नम्बर लिख लो।”
लेपस्की ने शरीर का बोझ दूसरे पैर पर डाला ।
“मैं नम्बर नोट नहीं कर सका, सर । उस वक्त …।”
“ओ. के., ओ. के तस्वीर खींचने की जरूरत नहीं ।
अजीब बात है ! एक गनमैन यहां आया, उसने दो
औरतों का खून किया और तुमने उसे कार से भाग जाने दिया – यहां तक कि नम्बर भी नोट किए बगैर ? यह तो सचमुच रिकार्ड रखने लायक बात है ! तुमने क्या बताया था कि तुम कौन-से ग्रेड के हो, लेपस्की ?”
“सैकिंड ग्रेड, सर ।”
“और भी हैरत की बात है । मैं हमेशा संदेह करता रहा था कि पैराडाइज सिटी पुलिस में भी घटिया दर्जे के आफीसर होंगे, लेकिन अब मुझे पक्का यकीन हो गया । उसका हुलिया तो बता सकोगे ना ?”
“वह पांच फुट पांच इंच लम्बा, भारी शरीर वाला कद्दावर आदमी था । उसने पेपर मिंट स्ट्रिप सूट और पजामा हैट पहन रखा था और उसके हाथ में एक वाल्डर 7.65 ऑटोमैटिक थी।” लेपस्की हांफते स्वर में बोला – “उसने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था ।”
“तुम मुझे अचरज में डाल रहे हो । जब तुमने यह सब देखा तो तुम उस वक्त कहां थे…जमीन में लेटे हुए ?”
“यस, सर | जब वह …”
“जब जरूरत होगी, मैं खुद तुमसे पूछ लूंगा ।” लैसी गुर्राया । उसने सिगार का गहरा कश खींचा और मेई लेंग्ले की लाश की ओर इशारा करते हुए बोला – “इससे तुम्हारा क्या था ?” “मैं बाल्डी रिकार्ड के केस पर काम कर रहा हूं सर ।
यह लड़की उसकी गर्लफ्रेंड थी ।”
लैसी ने सिगार की राख झाड़ी।
“बाल्डी रिकार्ड से हमें क्या मतलब ?”
“ऐसी रिपोर्ट मिली है कि उसका कत्ल हो गया है । कैप्टन टैरेल ने मुझे इसकी जांच करने का आदेश दिया
लेपस्की ने पत्ता फेंका, जो कि कामयाब रहा । लैसी के चेहरे का भाव परिवर्तन तुरंत हो गया ।
“कैप्टन टैरेल कैसे हैं ?” लैसी ने पूछा । उसे याद था कि टैरेल उसके अपने चीफ का गहरा दोस्त है । उसे यह भी याद आया कि अभी चंद रोज पहले उसके चीफ ने कहा था कि लैसी जरूरत से ज्यादा टांग अड़ाने लगा है और जब चीफ ऐसी टिप्पणी करता है, तो खतरे की बत्ती जल उठती है । उसने सोचा, हो सकता है इस मामले में उसने ज्यादा कठोरता का रुख अपनाया तो कोई हंगामा खड़ा हो जाए । वह ऐसे अनपेक्षित झमेलों से अपने आपको बचाने में काफी होशियार रहता था, इसी वजह से वह अब तक होमीसाड की लेफ्टिनेंट बना रहा सका था ।” “वह ठीक हैं, सर ।”
“मुझे हैरानी होती है कि तुम जैसे आफीसरों के साथ कैसे ठीक रह सकते हैं ।”
लेपस्की इस अपमान को निगल गया और कुछ न बोला।
“तो इस लड़की से तुम कौन-से बात हासिल कर सके, डिटेक्टिव सैकिंड ग्रेड लेपस्की ?” लैसी ने ढेर सारा धुआं उगलते हुए पूछा।
लेपस्की ने मन-ही-मन फैसला किया कि वह इस बारे में कुछ नहीं बताएमा । उसके साथ लैसी ठीक बर्ताव करता तो वह बता भी देता, लेकिन अब नहीं।
“मैं उससे बाल्डी के बारे में सवाल पूछ ही रहा था, कि वह गनमैन आ धमका और उसने इस पर गोरी दाग दी
“इसका मतलब तुम कुछ मालूम न कर सके ?”
लेपस्की ने कुछ नहीं कहा । वह नहीं चाहता था कि उसकी झूठी बातें पकड़ी जाएं ।
लैसी से उसकी ओर कड़वी नजर से देखा ।“चले जाओ तुम यहां से ।” वह बोला – “अगर फिर कभी तुम्हें इजाजत के बगैर इस इलाके में देखा, तो तुम्हारी
खैर नहीं । मेरी नजरों से दूर हो जाओ – भागों !” लेपस्की चल दिया । सीढियों से उतरकर वह भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए अपनी कार की ओर लपका । मन-ही-मन वह भद्दी गलियां बक रहा था । कार के अंदर बैठकर उसने जोर से दरवाजा बंद कर दिया । गुस्से पर काबू पाने की कोशिश करता हुआ वह कई मिनट तक बैठा रहा, फिर ज्योंही उसने इंजन चालू किया, एक गन्दे-से, लम्बे काले बालों वाले लड़के ने कार की खुली खिड़की से सिर अंदर घुसाया । “तुम लेपस्की ?” लेपस्की को घूरते हुए उस लड़के ने पूछा।
“हां, मैं ही हूं ! क्या बात है?”
“उस लड़की ने कहा था कि अगर मैं उसका संदेश तुम तक पहुंचा दूं, तो मुझे एक डालर दोगे ।” लड़के न तिरछी नजरों से लेपस्की की ओर देखा, “है एक डालर?”
गुस्से से जल-भुनकर लेपस्की ने जोर से अपना पंजा स्टेयरिंग व्हील पर दे मारा । “किसने कहा ?” “एक डालर है तुम्हारे पास ?” “तुम मुझे क्या है तुम्हारे पास ?” “तु मुझे क्या भिखारी समझ रहे हो ?”
“तुम पुलिस वाले हो ना?” लड़के के गंदे चेहरे पर मजाक के भाव उभरे, “पुलिस वालों के पास आमतौर पर पैसा नहीं होता।”
इसी कड़वी सच्चाई से लेपस्की को ऐसा धक्का लगा कि वह झट से अपना बटुआ निकालकर उसके अंदर झांकने लगा । जब उसने देखा कि अंदर बीस डालर पड़े हैं, तो गुस्से से उसका सिर घूमने लगा। “मेरे पास एक है, कुतिया की औलाद ! किसने कहा था और कैसा संदेश?”
लड़का बटुवे के अंदर रखी वस्तु को देख चुका था, एक डालर दो फिर मैं उसका पता बता दूंगा।” “तुमने कैसे सोच लिया कि मैं गोल्डी व्हाइट से बात करने में दिलचस्पी रखता हूं, चाहे वह कोई भी क्यों न हो?”
“वह मेइ लेंग्ले की सहेली है।” नथुने के अन्दर उंगली घुसेड कर खुजलाते हुए लड़का बोला, “मुझे एक डालर दे रहे हो या नहीं?” .
लेपस्की ने लॉबस्टर एंड बॅब रेस्ट्रां की ओर देखा । लैसी का कोई चिन्ह नहीं दिखाई दे रहा था । उसने बटुवे से एक डालर का नोट निकाला और उसे हाथ में पकड़कर लड़के की ओर संदेहपूर्ण नजरों से देखा ।
“कहां है वह ?” “पहले नोट दे दो।” “तुम्हें मिल जाएगा । कहां है वह ?” लड़का दूसरा नथुरा खुजलाने लगा। “मेरे बाप का कहना है, पुलिस वालों कभी भरोसा नहीं करना चाहिए । मुझे नोट दे दो, वरना सौदा खत्म
लेपस्की की इच्छा हुई कि वह इस छोकरे का गला घोंट दे, लेकिन स्वयं को संभाल लिया । उसने वह नोट छोकरे के हाथ में रख दिया, लेकिन ज्योंही लड़के ने नोट को पकड़ा, लेपस्की ने झट से उसकी कलाई पकड़ ली। “बताओं, कहां है वह ?” लेपस्की गुर्राया, “या तुम्हारी कलाई तोड़ दूं ?” “23 ए, टार्टल क्रॉल ! तीसरी मंजिल ।” कलाई छुड़ाते हुए लड़के ने कहा । उसेन होंठों से एक अजीब -सी तीखी-सी असभ्य आवाज निकाली और एक ओर भाग गया।
लेपस्की को पता नहीं था कि टार्टल क्रॉल स्ट्रीट किधर है । सहसा उसे एहसास हुआ कि वे चारों मोबाइल
पुलिसमैन संदेहपूर्ण नजरों से उसकी ओर देख रहे हैं। उसने कार आगे बढा दी और भीड़-भाड़ से भरे । वाटरफ्रन्ट पर पहुचा । जब वह उन पुलिसमैनों की नजरों से ओझल हो गया, तो उसने एक औरत के सामने कार रोक दी, जो टार्टल्ज बेच रही थी और उससे उस स्ट्रीम के बारे में पूछा। “बाई तरफ, दूसरी के बारे में क्या ख्याल है ?” “भाड़ में जाए टार्टल…और बच्चे की किसे पड़ी है ?” लेपस्की दहाड़ा, फिर उसने कार आगे बढा दी। उसने कार को उन ट्रकों के बीच पार्क कर दिया जो एक बड़ी नौका में से लॉबस्टर “समुद्री केंकड़ा” लाद रहे थे । फिर वह एक तंग – सी सड़क पर तब तक चलता रहा जब तक वह 23 ए नम्बर बिल्डिंग के सामने नहीं जा पहुंचा । उसे यकीन था कि अगर लेफ्टिनेंट लैसी को पता चल गया कि वह अभी तक यहां इन्वेस्टिगेट करता फिर रहा है, तो वह भारी मुसीबत में पड़ सकता है । लेकिन इस वक्त लेपस्की ऐसे लड़ाकू मूड में था कि उसने परवाह नहीं की। वह बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया । उसे इत्र की खुशबू व उम्दा रसोई की महक महसूस हुई। सीढियां चढते वक्त उसने सोचा, इस समय वह एक ऐसे मुहल्ले में मौजूद है जहां धड़ल्ले से वेश्यावृत्ति की जाती है और जिसे जरूर पुलिस की सुरक्षा मिलती है
अंतत: वह एक दरवाजे के सामने पहुंचा, जिस पर एक कार्ड में लिखा था – गोल्डी व्हाइट |
मिलने का समय – ग्यारह बजे से एक बजे तक और
आठ बजे से ग्यारह बजे तक ।
लेपस्की सिर हिलाते हुए सीटी बजाने लगा । उसने घंटी का बटन दबाया । थोड़ी देरी के बाद दरवाजा खुल गया ।
सामने एक लम्बा, दुबला-पतला आदमी खड़ा था ।
उसका मुंह पतला-सा था, आंखें चंचल थीं और काले बाल सलीके से पीछे की ओर संवारे गए थे । उसने क्रीम कलर का एक शानदार लाइट वेट सूट, आसमानी रंग की कमीज तथा काली टाई पहन रखी थी।
उसने लेपस्की की ओर देखा, फिर मुस्कारा दिया ।
“आइए, मिस्टर लेपस्की ।” एक तरफ हटते हुए उसने कहा, “गोल्डी आपके आने की उम्मीद में बैठी है । मैं जैक थॉकस हूं, उसका बिजनेस मैनेजर ।”
लेपस्की ने कमरे में अंदर कदम रखा, जहां चार लाउजिंग चेयर, एक टी. वी. सैट रखा हुआ था ।
“कहां है वह ?” उसने पूछा । किसी दलाल को देखते ही उसका ब्लडप्रैशर बढने लगता था और क्योंकि लैसी के साथ हुई मुलाकात के बाद से उसका ब्लडप्रैशर बढने लग चुका था, लिहाजा इस वक्त वह फट पड़ने को तैयार था।
“वह अभी आ जाएगी।” थॉमस लापरवाही के साथ बोला । वह लेपस्की की हौलनाक मानसिक स्थिति को नहीं भांप सका था, “बैठ जाइए, मिस्टर लेपस्की । आप क्या पिएंगे?”
लेपस्की उंगलियां मरोड़ते हुए गहरी-गहरी सांसे लेने लगा।
“कहां है वह ?”
“नहीं पिएंगे ?” थॉमस एक कुर्सी पर धंस गया, “ओह, हां…इस समय ड्यूटी पर हैं, मैं समझता हूं। बैठ जाइए, मिस्टर लेपस्की । वह चाहती थी कि मैं आपसे बात करू । मैं …” “कुर्सी पर से खड़े हो जाओ !” लेपस्की चिंघाड़ उठा, “जब मैं खड़ा हूं तो कोई दलाल मेरे सामने कुर्सी पर नहीं बैठ सकता !”
उसकी आवाज का तीखापन और चेहरे के भाव देखकर थॉमस उछलकर खड़ा हो गया । चेहरे की रंगत उड़ गई थी और वह लेपस्की का मुंह ताक रहा था ।
“उस वेश्या को बुलाओ?” लेपस्की गुर्राया, “और यहां से दफा हो जाओ ! एक मिनट भी तुम्हें यहां देखा तो तुम्हारी खैर नहीं !”
थॉमस भीतरी कमरे में जाने वाले दरवाजे की ओर घूमा तो दरवाजा खुल गया और एक लड़की बाहर आई । वह दरवाजे की चौखट पर रुककर लेपस्की की ओर देखने लगी, फिर उसने चेहरा थॉमस की ओर घुमाया।
“ओ. के., जैक, छोड़ दो । मैं संभाल लूंगी।” उसने कहा।
गोल्डी व्हाइट काफी खूबसूरत-सी ब्लौंड युवती थी, जिसे देखकर कोई आकर्षित हो सकता था, जिसने झिझक दूर करने के लिए पी रखी हो । वह निश्यित
रूप से भ्रष्ट औरत मर्दो को सम्भालने के मामले में उसे अपने आप पर काफी भरोसा था । वह नारंगी रंग का एक स्वेटर और एक मिनीस्कर्ट पहने हुए थी जिससे उसकी जाउँ तक दिखाई दे रही थीं । उसकी आंखें बड़ी दिलचस्प थीं वे वाली तथा गूंगी – सब कुछ बन सकती थी।
थॉमस लेपस्की के करीब आकर कुछ बुदबुदाने लगा, फिर बाहर चल दिया । उसने अपने पीछे दरवाजा जोर से बन्द कर दिया । लेपस्की और वह लकड़ी काफी देर तक चुपचुप खड़े सीढीयों पर से दूर होते उसके कदमों
की आहट सुनते रहे। लेपस्की चलकर दरवाजे के पास पहुंचा, फिर उसने दरवाजे के लाक को चाबी घुमाकर बन्द कर दिया ।वह दोबारा अवांछित शूटिंग का जोखिम नहीं उठाना चाहता था।
“मुझे तुम्हारा संदेश मिल गया है।” वह दरवाजे से हटते हुए बोला, “इसके लिए मुझे पैसा खर्च करना पड़ा । पैसा मेरे लिए बहुत अहम चीज है। इसलिए बकना शुरू करो और उसकी कीमत अदा करो।”
गोल्ड लागिन की तरह बल खाती हुई एक कुर्सी की ओर बढी।
“इतनी कठोरता से पेश आओ।” वह बोली, “तुम नहीं जानते, तुम्हारी हरकतें सन् 1945 की मूवी की तरह हैं ?” लेपस्की कुटिलता के साथ मुस्काराया । “वह !” गोल्डी ने मुंह बिचकाया, “उसकी ओर तो किसी बच्ची ने भी मुक्का लहराया, तो वह फौरने
बेहोश हो जोएगा। मुझे उस कम्बख्त के लिए अफसोसे है । उसकी बात छोड़ो । यहां तुम हो…मैं हूं…इसलिए आओ, हम दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जाने लें ।” वह बैठ गई, उसने अपने पैर फैला दिए और अत्यन्त सैक्सी निगाहों से लेपस्की को देखा, “कम आन, कठोर पुलिसमैन । बिजनेस की बातों से पहले, मुझे मसल डालो।”
“यह तो बड़ी मौज-मस्ती रहेगी ।” लेपस्की ने कहा ।
वह आगे बढकर गोल्डी के सामने खड़ा हो गया । ज्योंहि गोल्डी अपना स्वेटर उतारने लगी, उसने अपना हाथ लहराया और गोल्डी के दाएं गाल पर एक
झन्नाटेदार तमाचा जड़ दिया ।
गोल्डी पीछे की ओर लहराई, उसका सिर कुर्सी की पुश्त से टकराया । उसने अपने अपना सन्तुलन । संभाला और उसके चेहरे पर खूखार गुर्राहट फैलने लगी।
“तुम साले सड़ियल, कमीने…” वह चिल्लाने लगी तो लेपस्की ने दोबारा जबरदस्त चमाचा मारा और उसका सिर फिर से पीछे की तरफ लहराया ।
लेपस्की ने उसे घूरकर देखा, फिर दूसरी तरफ चला गया।
“सुनो बेबी, मैं किसी रंडी से कभी कुछ नहीं लेता । मैं तो तुम्हें छूना भी पसंद नहीं करता । मैं जल्दी में हूं
और एक डालर खर्च कर चुका हूं। इसलिए सीधी होकर बैठो और जल्दी-जल्दी बताओ और 1945 मूवी की रंडियों की जैसी हरकतें बन्द करो।” वह अचानक मुस्काया, “और यह याद रखो, तुम एक ऐसे पुलिसमैन से बातें कर रही हो जो तुमसे बेहतर जानवर है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं ।”
गोल्डी ने अपना गाल सहलाते हुए गहरी सांस छोड़ी
और लेपस्की को घूरने लगी, फिर उसकी आंखों से क्रोध के चिन्ह धीरे-धीरे गायब होने लगे।
“ठीक है । मुझे एक सिगरेट दो।” वह बोली ।
“नहीं मिलेगा । पहले बताओ…मुझे यहां से जल्दी जाना हैं।”
गोल्डी ने टेबल पर रखे सिगरेट के पैकेट से एक सिगरेट निकालकर होंठों में दबाया और आग के लिए
लेपस्की की ओर ताका, फिर यह देखकर कि वह आग नहीं देने वाला, खुद माचिस जलाने लगी।
“जैक अपना बोट वापस चाहता है ।” उससे कहा, “मैंने उसे बताया कि अगर कोई बोट वापस ला सकता है तो सिर्फ तुम हो ।”
लेपस्की ने अपने पैकिट से एक सिगरेट निकाली । इसे सुलगाने के बाद वह सिर झटकाने लगा। “ऐसे बात नहीं बनेगी । जो कुछ कहना हो शुरू से कहो और जल्दी । मुझे तुम्हारे साथ यहां व्यर्थ समय नष्ट करने से ज्यादा जरूरी दूसरे काम करने हैं।” “बाल्डी रिकार्ड ने जैक से उसका बोट किराये पर लिया था । अब वह गायब हो गया है । जैक के पास सामानों का ढेर लग गया है । उसे बोट वापस चाहिए
“उसने बाल्डी को बोट कब दिया था ?”
“दो महीने पहले…24 मार्च को ।”
“किसलिए ?”
“मतलब? उसने किराए पर लिया था । अब सुनने में
आ रहा है कि बाल्डी मर चुका है । जैक को बोट वापस मिलना ही चाहिए – उसका सारा पैसा इसमें लगा हुआ है।”
“मैं पूछता हूं – उसने बाल्डी को बोट किसलिए दिया था ?”
गोल्डी हिचकिचाई, फिर बोली, “बाल्डी ने जैक को पांच सौ डालर दिए थे । इतने पैसों के लिए वह कुछ
भी किराये पर दे सकता है । मैंने उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने एक न सुनी । क्या तुम सिर्फ सवाल ही पूछते रहोगे ?”
लेपस्की ने होंठों पर सिगरेट इधर-उधर हिलाया और
आंखें भींचकर गोल्डी की ओर देखा।
“बाल्डी को बोट की जरूरत किसलिए थी ?” “वह किसी सफर पर निकालने वाला था।” “कैसा सफर और कहां का ?”
गोल्डी फिर झिझक उठी।
“तुम पुलिस वाले ! मैं तो तुम लोगों से विरक्त हो जाती हूं ! हमेशा सिर्फ सवाल करते हो…कोई एक्शन नहीं । जानना जरूरी है…तो, हवाना । उसने कहा था कि वह तीन हफ्ते में लौट आएगा, लेकिन अब आठ हफ्ते हो
चुके हैं । हमें पता चला है कि वह पिछले मंगलवार को पैराडाइज सिटी में था और वह हमसे मिलने तक नहीं
आया । अब सुनते हैं – वह मर चुका है । कुछ देर रुककर वह फिर बोली, “जैक को सिर्फ बोट की ही फिक्र नहीं, जेसी और हान्स के लिए भी वह चिंतित है
लेपस्की ने उंगलियों से बाल सहलाए ।
“जेसी और हान्स? कौन हैं ये?”
“क्रियू, वेबकूफ ! क्या तुम सोचते हो कि बाल्डी
अकेले बोट को हवाना ले जा सकता है ?” लेपस्की ने लम्बी सांस खींची। “तुम्हारे कहने का मतलब, बोट के साथ क्रियू भी गायब हो गए हैं ?” “तो तुम क्या समझ रहे थे?…हां ।” गोल्डी स्वेटर के नीचे पसलियां खुजलाते हुए बोली । “यानि दो आदमी आठ हफ्तों से गायब हैं और किसी ने इसकी रिपोर्ट नहीं की? की यही बात है ना ?”
गोल्डी ने कंधे उचका दिए ।
“दोनों होमो थे । उनकी किसे पड़ी हैं ?”
“लेकिन थॉमसे तो पुलिस के पास नहीं गया? उसे अब क्यों उनकी फिक्र हो रही है ?”
गोल्डी स्वेटर के अन्दर और गहरे हाथ डालकर खुजाने लगी।
“उसे उनकी इतनी फिक्र नहीं है । वह तो अपने बोट के लिए चिंतित है।”
“उसने इन सबकी रिपोर्ट क्यों नहीं की?”
“क्या तुम इतने अहमक हो?” वह लेपस्की को
अचरज भरी निगाहों से देखने लगी, “मान लो, जैक ने पुलिस को रिपोर्ट की । उसने उन्हें बताया कि उसका बोट, गायबे है और जेसी और हान्स भी गायब हैं तो पुलिस कम्बख्त क्या करेगी ? क्या वह बोट की तलाश शुरू कर देगी? जेसी और हान्स को ढूंढ निकालेगी? यह तो हंसने वाली बात है । वे तो जैक की बांक मरोड़कर यह जानना चाहेंगे कि उसे बोट खरीदने के लिए पैसा कहां से मिला ।”
लेपस्की जानता था कि यह बात सच है।
“तो तुम मुझसे क्या उम्मीद कर रही हो…मैं भी पुलिस
आफीसर हूं।”
“ओह श्यौर, लेकिन अपने इलाके से बाहर हो । इसलिए मैंने जैक को बताया था कि शायद तुम उसे झमेले में फंसाए बगैर उसके बोट के लिए कुछ कर सको ।”
लेपस्की ने यह बात अपने दिमाग में बिठाई । उसे लगा, गोल्डी बहुत कुछ जानती है । उसने अपनी नोटबुक निकाली।
“मुझे बोट का विवरण दो ।”
“यह चालीस फीट लम्बा लांच था । सफेद रंग से पेंट किया हुआ । काकपिट में लाल रंग से लिखा गया था – ग्लोरिया सैकिंड, स्वारो बीच ।”
“यह कैसे चलता था ?”
“डबल डीजल इंजन से ।” लेपस्की की भौंहें तन गई।
“क्रियू के बारे में बताओ।”
“हान्स लार्सन – लम्बा, ब्लोंड, पच्चीस साल का डेनमार्क निवासी था । जेसी स्मिथ – छोटा-सा, दुबला-पतला, पिचकी नाक, एक नीग्रो था।”
लेपस्की ने विवरणों को पढ़ा और फिर गोल्डी की ओर देखा।
“बाल्डी किससे डरा हुआ था ?” “हर चीज से…हर किसी से।” लेपस्की दूसरी सिगरेट सुलगाने के लिए रुका, फिर पुलिसिया आवाज में बोला – “मेरे सामने सलीके से पेश आओ, वरना तुम्हें भेड़िए के आगे डाल दूंगा। बोलती रहो, तो हम दोनों दोस्त हैं । गड़बड़ी शुरू की, त जेल के सींखचों में डाल दी जाओगी।” गोल्डी का मुंह उपहासपूर्ण भाव से मुड़े गया ।
181%18:49a.m.
खूनी सुन्दरी “भलो मत लेपस्की ! तुम गैर इलाके में हो । तुम मुझे अन्दर करने का साहस नहीं कर सकते । लैसी तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देगा।”
लेपस्की ने सोचा, ऐसा सम्भव था । वह पेंसिल से नाक सहलाने लगा।
“बहस मत करो।” वह बोला – “बाल्डी भयभीत था । सभी लोगों ने मुझे बताया कि वह घबराया हुआ था । अगर तुम चाहती हो कि मैं बोट को ढूंढ निकालूं, तो यह जानना मेरे लिए जरूरी है कि कौन उसे डरा रहा
था । सीधी-सी बात है।”
“मै नहीं जानती । जैक को भी नहीं मालूम । हां, बाल्डी भयभीत था । उसने एक बड़े काम में हाथ मारा
था और वह काम बहुत ही बड़ा था ।” “तुम्हें कैसे मालूम ?” “उसने ने कहा था । उसके अनुसार यह उसका अब तक का सबसे बड़ा काम था ।”
“यह मुझे मालूम है।” लेपस्की बेचैनी से बोला – “वह काम क्या था ?”
“हमने उससे नहीं पूछी।”
लेपस्की को लगा वह सच बोल रही है। “पंद्रह मिनट पहले एक गनमैन मेई लेंग्ले के कमरे में आया और उसने उसकी खोपड़ी में गोली मार दी।” उसने कहा – “तुम्हें यह मालूम है, नहीं?” “हां । जिस ढंग से मैं और जैक रहते हैं, उसमें हमें हर घटना की जानकारी रखनी पड़ती है…कभी-कभी तो घटने से भी पहले ।” गोल्डी अब इत्मीनान से बोल रही थी, मगर उसकी आंखे परेशान लग रही थी । “हमारे एक दोस्त ने खबर दी थी।
“और अगर मेई को शूट न कर दिया गया होता, तो तुम इस वक्त अपने होंठ नहीं फड़फड़ा रही होती ?” गोल्डी ने दूसरी सिगरेट सुलगाई । लेपस्की ने देखा, उसके हाथ स्थिर नहीं थे।
“यह बहुत खराब बात है ।” वह बोली – “कोई मुंह बन्द करता फिर रहा है ।” जब से लेपस्की इस कमरे में आया था, वह पहली बार देख रहा था कि गोल्डी
अपना भरोसा खो रही थी । उसकी आंखों में खौफ के भाव तैरने लगे थे । “तुम हमारे लिए क्या कर रहे हो लेपस्की?”
“जो कुछ तुमने अब तक मुझे बताया है, उसके हिसाब से तो कुछ भी नहीं ।” लेपस्की बोला – “थोड़ा दिमाग खपाओ, बेबी, अगर तुम उस आदमी के बारे में कुछ प्रकाश नहीं डालतीं, जिससे बाल्डी भयभीत था और जिसने मेई को शूट कर दिया था, तो मैं क्या कर
सकता हूं?” “अगर मुझे मालूम होता, तो मैं जरूर बता देती । मुझे कुछ नहीं मालूम !”
लेपस्की ने महसूस किया कि वह बहुत देर तक रुका है । लैसी के इलाके में एक मिनट भी अधिक ठहरना
अपनी ही विपत्ति को बुलावा देना है । वह उठ खड़ा हो गया।
“मैं तुम्हें बताता हूं । गोली का शिकार बनने से पहले मेई ने मुझे बताया था कि बाल्डी द्वारा किराए पर लिया गया बोट डूब गया है । यह बिलकुल तुम्हारे और मेरे बीच की बात है । मुझे नहीं मालूम यह बात वह कैसे जानती थी । मुझे मालूम करने का वक्त भी नहीं मिला था, लेकिन उसका कहना था कि बोट डूब गया है। किसी ने गोली से उसमें सूराख कर दिया था ।” उसने गोल्डी को उद्विग्न होते देखा । “इस बात का पता लगाने का काम तुम शुरू कर दो कि किसने बोट पर गोली मार दी थी । जैक से भी कहो, इसमें दिमाग
खपाए…अगर उसकी खोपड़ी में दिमाग है तो फिर अगर तुम्हें कुछ सुराग मिल जाए, तो हैडक्वाटर्स में मुझसे सम्पर्क करना ।”
“तुम्हारा मतलब, तुम्हें शुरू से मालूम था कि जैक का बोट डूब गया था ?” गोल्डी चीख उठी ।
“मुझ पर चीखो मत, बेबी । अगर तुम और जैक कोई आइडिया हासिल नहीं कर सके, तो तुम दोनों सहायक के तौर पर अन्दर कर दिए जाओगे !”
गोल्डी को वहीं छोड़ लेपस्की कमरे से निकला, सीढ़िया उतरकर अपनी कार के पास पहुंचा और तेज रफ्तार से वापस पराडाइज सिटी लौटने लगा।
चार्ली और माइक की मदद से हैरी ने मूंगे की चट्टान पर सीमेंट के दो फुटे-साकेट निर्माण करने का काम
खत्म किया । सीमेंट को वे एक डोंगी में लादकर चट्टान तक ले आए थे । इन सांकेटों पर हाई डाइव बोर्ड के हत्थे लगने थें “ओ. के., ब्वायज !” अपने काम का निरीक्षण कर चुकने के बाद हैरी ने कहा – “आज का काम बिलकुल ठीक-ठाक सैट हो गया है । कल हम हत्थों को खड़ा करेंगे।”
इस समय ग्यारह बज चुके थे और धूप काफी तेज थी । हैरी ने दोनों नीग्रो को डोगी पर वापस भेज दिया
और खुद समुद्र मे तैरते हुए किनारे की ओर बढ़ने लगी । समुद्र के गुनगुने पानी में उसके जिस्म का सारा पसीना धुल गया । चट्टान में काम करते वह पसीने से नहा गया था।
धूप-छतरियों के बीच से वह जब बॉर की ओर लपका तो वहां सिर्फ चार या पांच सुर्य-स्नान करने वाले लेटे हुए थे । हैरी का गला सूखकर बर्फ से ठन्डे कोक के लिए दुखा जा रहा था।
स्टूल पर बैठते ही बारमैन जोए ने हैरी के सामने कोक रख दिया।
“मैंने आपको वहां काम करते हुए देखा था, मिस्टर हैरी ।” जोए बोला – “बड़ी गर्मी है । नहीं ?”
हैरी ने कोक का गिलास खाली कर दिया और खाली गिलास उसकी ओर बढा दिया ।
“हां, बहुत । दूसरा दो, जोए । सोलो वापस लौट आया
“अभी नहीं । दूसरा कोक देते हुए जोए ने कहा -“मिस्टर हैरी…”
हैरी ने गिलास उठाया, फिर प्रश्नसूचक दृष्टि से उस लंबे तगड़े नीग्रो की ओर देखा ।
“क्या बात है जोए ?” जोए ने बेचैनी से पहलू बदला । उसने सुनसान बार के चोरों ओर निगाह घुमाई, फिर खुली खिड़की से बाहर कार पार्क की ओर देखा, फिर हैरी की ओर ।
“एक बार मैंने भी ओलम्पिक में लांग जम्प का रजत पदक जीता था, मिस्टर हैरी ।”
हैरी हैरानी के साथ मुस्कराया।
“अच्छा ? बधाई है जोए ।”
“तो मैं समझता हूं, हम दोनों में कुछ समानता है मिस्टर हैरी ।”
“मिस्टर को मारो गोली । ऑफ कोर्स, हममें काफी समानता है।”
जोए ने सिर हिलाया।
“काफी नहीं, लेकिन ओलम्पिक वाली बात में विशेषता है।”
“जरूर ।” हैरी उलझन में पड़ गया था, उलने खोजपूर्ण नजरों से जोए को ताका । “क्या तुम्हारे दिमाग में कोई बात है, जोए ?”
“आप ऐसा कह सकते हैं ।” जोए ने फिर से खिड़की से बाहर देखा, फिर आगे की ओर झुककर धीरे-से बोला – “वेहतर है आप यहां से चले जाएं, मिस्टर हैरी । यहां रहना ठीक नहीं।” जोए परेशान नजरों से उसकी ओर देख रहा था ।
“इसका क्या मतलब हुआ ?” हैरी ने पूछा । “इसे एक दोस्त की चेतावनी समझिए । सामान बांधिए
और फूट जाइए । मेरे और रैंडी के सिवा आपका यहां कोई दोस्त नहीं है, मि० हैरी । मेरा मतलब…कोई दोस्त नहीं और आपके लिए मुसीबत पैदा होने वाली है
“कम ऑन, जोए ! अगर तुम्हें कुछ मालूम है, तो मुझे बताओ।” हैरी बोला, उसकी आवाज में थोड़ी बेचैनी झलक रही थी।
“मिस्टर सोलो मेरे बॉस हैं । अपनी जीविका के लिए मैं उनका कर्जदार हूं।” जोए बोला -रुका, फिर आगे कहने लगा – “किसी ने कभी पहले उन्हें ऐसी करारी मात नहीं दी थी और मिस्टर सोलो बहुत ही खतरनाक आदमी हैं । इतनी ही बात है, मिस्टर हैरी । बस, सिर्फ जल्दी से जल्दी यहां से निकल जाइए और मेरे व रैंडी के अलावा किसी पर भरोसा मत कीजिए।” जोए बार के दूसरे सिरे पर चला गया और दोपहर के बाद की भीड़ के लिए कैनेपीज तैयार करने में जुट गया।
हैरी हिचकिचाया, फिर यह देखकर कि इस नीग्रो से और कोई जानकारी नहीं मिल सकती, उसने ड्रिंक खत्म किया और बार से निकल गया । वह सीधे अपने केबिन की ओर लपका, तो रैंडी अपने केबिन के बाहर प्रकट हुआ । उसकी ओर देखकर रैंडी से उसे अपने पास आने का इशारा किया और अपने केबिन में घुस गया।
हैरी उसके पास जा पहुंचा।
“दरवाजा बन्द कर दो।” रैंडी की आवाज कांप रही थी – “इसे देखा है ?” उसने टेबल के ऊपर फैले अखबार की ओर इशारा किया ।।
दरवाजा बन्द करके हैरी टेबल के करीब आया और झुककर अखबार देखने लगा। उसमें बाल्डी रिकार्ड की एक तस्वीर छपी थी । नीचे लिखा हुआ था – मुर्दा पाया गया ।
क्या आपने इस आदमी को देखा था ?
हैरी को अन्दर से एक धक्का-सा लगा । वह एक कुर्सी
खींचकर बैठ गया और अखबार में छपी संक्षिप्त टिप्पणी पढने लगा, जिसमें पिछले रविवार का विवरण था कि पुलिस, सूचनाओं के आधार पर हैटलिंग फोव गई थी, जो एक मशहूर पिकनिक-स्पॉट है । वहां उसे रेत के एक टीले में दबी एक आदमी की लाश मिली। यह स्पष्ट रूप से जाहिर था कि उसकी मौत हार्ट अटैक होने की वजह से हुई थी, लेकिन इस बात के भी सबूत मिले हैं कि उसे मरने से पहले बुरी तहर टार्चर किया गया था । नोट में आगे लिखा हुआ था
ऐसा विश्वास किया जाता है कि यह आदमी बाल्डी रिकार्ड नामक अपराधी था । बहरहाल, जिस किसी ने भी इस आदमी को 10 औ 11 मई के बीच देखा हो, उसे सूचित किया जाता है कि वह अविलम्ब पुलिस हैडक्वाटर्स, पैराडाइज सिटी 00099 पर सम्पर्क करे
हैरी ने नजरें उठाकर रैंडी की ओर देखा, जो भयभीत
आंखों से उसे घूर रहा था । काफी देर तक चुप्पी छाई रही । फिर हैरी ने कैमल का पैकेट निकाला और उसे
आफर किया। रैंडी इन्कार में सिर हिलाने लगा। “क्या तुम समझते हो कि वे हमें पकड़ सकेंगे हैरी ?” हैरी ने एक सिगरेट सुलगाई। “अगर हम खुशकिस्मत रहे, तो नहीं । उन्होंने मस्टांग
को बरामद नहीं किया है । अगर यह कार बरामद हुई, तो बेशक हमारी शामत आ सकती हैं ।” “तुम्हारे ख्याल में क्या किसी ने हमें मस्टांग में देखा था
?”
“ऐसी सम्भावना तो हमेशा रहती है ।” हैरी कई क्षणों तक सोचता रहा । “आखिर लाश को उन्होंने कैसे बरामद कर लिया ?” वह यूं बोला, जैसे खुद से बात कर रहा हो । “घबराओ मत रैंडी । ठीक इस घड़ी तक, हमने कुछ नहीं किया है । दृढ होकर रहो । अब हमें काम पर लौट जाना चाहिए ।” वह उठ खड़ा हो गया।
“मैं यहां से भाग जाऊंगा।” रैंडी बोला, उसकी आंखें अन्दरूनी दहशत की चुगली खा रही थीं । “मैं लास एंजलिस चला जाऊंगा । वहां मेरा एक चचेरा भाई रहता है।” “इससे तुम्हें क्या फायदा होगा ?” अपनी बेचैनी को मुश्किल से दबाते हुए हैरी ने कहा – “अगर पुलिस को तुम्हारी जरूरत हुई, तो वह कहीं से भी तुम्हें ढूंढ निकालेगी । तुम हमेशा के लिए उनसे छिप नहीं सकते
। दिमाग से काम लो, क्या तुम नहीं समझ सकते कि झूठ पर अड़े रहने में ही हमारी खैर है ? माना कि किसी ने पुलिस को जाकर यह बताया कि उसके विचार में उसने हमें मस्टांग के साथ देखा था – रकसैक बैग के साथ एक लम्बे आदमी को और लम्बे बात तथा गिटार वाले एक छोटे आदमी को, लेकिन सोचो…यहां
आते समय हाईवे में तुमने ऐसे हुलिए वाले कितने आदमियों को देखा था ? दर्जन भर ? या सैंकड़ों ? अगर हमारी बदकिस्मती से पुलिस यहां आती है और हमसे पूछताछ शुरू करती है, तो हमारा रवैया होना चाहिए कि हम इस बारे में कुछ भी नहीं जानते । हम यहां लिफ्ट मांगते हुए पहंचे थे । इस मस्टांग के बारे में कुछ नहीं जानते और न ही बाल्डी रिक्कार्ड के बारे में | वे हमें कभी फंसा नहीं सकते, बशर्ते हममें से कोई या दोनों टूट न जाएं ।” उसने सीधे रैंडी की आंखों में घूरा । “मैं नहीं टूट रहा हूं…लिहाजा, सब तुम्हारे भरोसे
रैंडी सूखे होंठ चाटने लगा।
“यह तो तुम्हारे लिए ठीक है । तुम क्लियर हो, लेकिन मैंने तो ड्राफ्ट में धोखेबाजी की है।”
“तो क्या हुआ ? इस जुर्म में पकड़े भी जाओगे तो इससे फर्क नहीं पड़ता । बात तो तब बिगड़ेगी, जब तुम खून के मामले में फंस जाओगे – है या नहीं ?”
रैंडी काफी देर तक बेचैनी के साथ सोचता रहा, फिर सहमतिसूचक सिर हिलाने लगा।
“हां…बात तो ठीक ही है।”
“फिर तो, चलो । ऐसे दिखना बन्द करो, जैसे कयामत सिर पर आ गई हो । चलो, अब काम पर लौटें ।” हैरी
अखबार को तह करके कूड़ेदान में डालने के लिए रुका, फिर बाहर धूप में निकल आया ।
रैंडी अनमने भाव से उसके पीछे-पीछे चलने लगा। दोनों पगडंडी से चलकर बार के दरवाजे पर पहुंचे, तो
अचानक हैरी ने रैंडी की बांह पकड़ी और उसे खींचकर ओट में ले आया, क्योंकि उसने देखा, वही सफेद मर्सिडीज कार पार्क में घुस रही थी।
ड्राइविंग व्हील पर एक भद्दा-सा मजबूत आदमी बैठा था, उसके मोटे गोल का रंग सांवला था, आंखें छोटी-छोटी, काली व चमकीली थीं और मुंह पतला । उसने पनामा हैट पहन रखा था, जिसे उसने आगे की
ओर खिसका रखा था । उसके जिस्म पर पुराना बाटल ग्रीन सूट था । मिसेज कार्लोस पैसेन्जर सीट पर थी, उसके चेहरे का आधा हिस्सा सन-गॉगल्स में छिपा हुआ था।
उस भद्दे आदमी ने कार रोक दी, बाहर निकला और भागते हुए कार के दूसरी तरफ आकर ऑफ-साइड दरवाजा खोलने लगा । मिसेज कार्लोस कार से बाहर निकली । वह सफेद कपड़े तथा चप्पल पहने हुए थी। भद्दे आदमी ने उसके हाथ में उसका बैग थमा दिया, हैट उतार कर झुका, फिर कार में बैठकर वापस चला गया।
मिसेज कार्लोस बीच की ओर चलने लगी।
“वह मोटा आदमी कौन था ?” हैरी ने पूछा । “फर्नान्डो, उसका शोफर । रैंडी ने उसे बता दिया । “उसे कभी लाल-सफेद रंग की शेवर्ले चलाते देखा है
?”
रैंडी ने उसकी ओर देखा।
“वह उसकी अपनी कार है । वह उसे कभी-कभी चलाता है जब उसके पास मिसेज कार्लोस के लिए संदेश हो । इस सवाल का मतलब?”
हैरी उस लाल-सफेद शेवते का याद कर रहा था, जिसने बाल्डी का सूटकेस निकालने के बाद एयरपोर्ट
से उसका पीछा किया था । उसे पक्का यकीन हो रहा था कि यह आदमी फर्नान्डो ही उसका ड्राइवर था ।
“तुम उसके बारे में क्या जानते हो, रैंडी? यह जरूरी
“कुछ ज्यादा नहीं । वह कार्लोस के यहां डेढ-दो साल से काम कर रहा है । वह सोलो का दोस्त है । जब वह ड्यूटी से फारिग होता है तो वह यहां आता है और वे शाम के वक्त ताश खेलते रहते हैं । क्यों, क्या बात हैं
“मैं यहीं जानना चाहता था ।” हैरी बोला – उसका दिमाग व्यस्त था । ओ. के. रैंडी, घबराओ मत…फिर मिलेंगे । रैंडी को छोड़कर वह बीच की ओर चल दिया
वह नीना के करीब से गुजरा, जो धूप में बैठी रेस्ट्रां की पिछली रात की आमदनी का हिसाब कर रही थी। उसने सिर उठाकर हैरी की ओर देखा, लेकिन हैरी ने उसे अनदेखा कर दिया । कनखियों से उसने बरामदे में खड़े मैनुअल को देख लिया था, जो उसे ही घूर रहा था | वह जान-बूझकर मिसेज कार्लोस के करीब से गुजरा, जिसने उसे देखते ही बुला लिया । “हेय हैरी !”
हैरी उसके नजदीक जा पहुंचा । वह एक छतरी के नीचे एक मैट्रेस पर लेटी हुई थी। “वहां क्या हो रहा है ?” उसने मूंगे की चट्टान की ओर इशारा किया । “क्या किसी चीज की नींव रखी जा रही है ?”
“हां । हम वहां एक हाई डाइव बोर्ड बना रहे हैं । सोलो का विचार है कि ऐसे मौसम के लिए हमारे पास डाइव बोर्ड होना जरूरी है ।” हैरी को अहसास हुआ कि उसकी आंखें उसके मजबूत व सुगठित शरीर पर रेंग रही हैं।
हैरी उसकी ओर देखते हुए कल्पना करने लगा कि वह कैसे मस्टांग से बाहर निकली थी, आंखों में चमकहीन गॉगल्स, स्कार्फ में छिपे बाल जो एख सूती शर्ट के
अन्दर खोंसा गया था, उसे हैरत हो रही थी कि इतनी दौलत व ऐसी पृष्ठभूमि वाली इस औरत को क्या पड़ी
थी कि वह रिकार्ड जैसे शख्स के चक्कर में फंसे ।
वह कुछ कह रही थी, जिसे हैरी नहीं सुन सका ।
“आई एम सॉरी, मिसेज कार्लोस…क्या कहा आपने
“मैंने कहा, सुना है तुम बहुत अच्छे डाइवर हो? सोलो ने बताया था कि तुमने मेडल भी जीता है ?”
“ओह, श्यौर ।”
वह फिर उसका अध्ययन करने लगी।
“डाइविंग बोर्ड कब तक तैयार हो जाएगा?”
“दो हफ्ते से भी कम समय में ।”
“काफी दिन ठहरने का विचार है, हैरी ?”
“दो महीने । न्यूयार्क में मेरे लिए नौकरी तैयार है।”
“किस किस्म की नौकरी ।”
“एक नौकरी, मिसेज कार्लोस ।”
वह मुस्कराई। “मैं नहीं पूछ सकती ?” हैरी ने कुछ नहीं कहा । उसने उस पर से नजरें हटाकर उस ओर देखा, जहां तीन किशोरियां गेंद खेल रही थीं
“मैंने इसलिए पूछा, क्योंकि मैं सोच रही थी शायद तुम यहीं बस जाना चाहो, हैरी ।”
हैरी ने फिर उसकी ओर देखा ।
“क्या कहा, मिसेज कार्लोस ?”
वह फिर मुस्कराई। “मैं चाहती हूं थोड़ा ध्यान देकर सुनो । मेरा शोफर बनने के बारे में क्या ख्याल है ?”
“आपके पास तो पहले से ही एक शोफर मौजूद है, मिसेज कार्लोस ।”
“वह नहीं रहेगा…मैं उसकी छुट्टी करे दे रही हूं | काम बहुत आसान है । तुम्हें दो कारों की देखभाल करनी होगी । मुझे बीच तक पहुंचाना होगा और वापस ले जाना होगा, जब मेरा हसबैंड व्यस्त होगा तो मुझे रात के वक्त बाहर ले जाना होगा । दो कमरों का एक अपार्टमेंट और एक सौ पचास डालर प्रति सप्ताह मिलेगा । इसे पसंद करोगे?”
“मैं यहां दो महीने के लिए हूं, मिसेज कार्लोस । मैं सोलो को बीच में धोखा नहीं दे सकता ।”
मैं उसे धोखा देने को नहीं कह रही हूं !” उसकी आवाज में अब चिड़चिड़ापन झलकने लगा था । “मैं पूछ रही हूं कि तुम्हें यह काम पसंद है या नहीं । मैं इन्तजार कर सकती हूं | मैं फर्नान्डो को किसी भी वक्त निकाल सकती हूं । क्या तु यह चाहते हो?”
“सुनने में तो अच्छा लगता है, मिसेज कार्लोस । क्या मुझे इस बारे में सोचने का मौका नहीं मिलेगा ?”
हैरी को फिर लगा कि वह गॉगल्स के पीछे से उसके जिस्म को टटोल रही है।
“मंजूरी के लिए मन को तैयार करने की मदद लेने कल दोपहर के बाद मेरे यहां आ जाओ।” वह मुस्कराते हुए बोली । “मेरा हैसबैंड मियामी में होगा, लेकिन इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता । तुम्हें मालूम है हम कहां रहते हैं ?”
“हां, मालूम है । मुझे अफसोस है, कल के लिए मेरी दूसरी जगह डेट है । अगले इतवार को कैसा रहेगा ?” हैरी ने देखा, उसके गले की मांसपेशियां अकड़ने लगी
थीं और उसका चेहरा विकृत बनने लगा था । “मैं कहती हूं कल दोपहर के बाद, हैरी !” “मैंने कहा, मुझे अफसोस है । कल मेरी डेट है।”
उस औरत की मुट्ठियां भिंच गई।
“क्या मुझे विस्तार से बताना होगा, बेवकूफ !” वह धीमी लेकिन खूखार आवाज में बोली । “मैं तुम्हें कल दोपहर के बाद अपने यहां चाहती हूं । तुम्हें अच्छे पैसे मिल जाएंगे…तीन सौ डालर ! मुझे बताओ मत कि
दूसरी औरतों ने भी तुम्हें पहले ऐसी फीस नहीं दी है !” हैरी ने उसकी ओर देखा, फिर रेतीले तट से परे समुद्र की ओर ।
“लगता है उन छोकरियों में से एक किसी कठिनाई में पड़ गई है।” वह बोला – “मुझे माफ कर दीजिए, मिसेज कार्लोस ।”
वह उन तीन किशोरियों की ओर चल दिया, जिनमें से एक पानी में थी और चुहलबाजी कर रही थी।
ज्योंही लेपस्की चीफ ऑफ पुलिस कैप्टन टैरेल के दफ्तर में दाखिल हुआ, वहां अत्यन्त अशुभसूचक सन्नाटा छाया हुआ था।
टैरेल अपनी डैस्क पर बैठा हुआ था । उसके दाई तरफ सार्जेन्ट बिगलर बैठा था । सार्जेन्ट हैस गमगीन चेहरा लिए खिड़की के पास खड़ा था।
तीनों आदमियों ने उसे खा जाने वाली नजरों से घूरा । उसने रुककर दरवाजे को यूं बंद किया जैसे वह अण्डे के छिलके का बना हो, फिर वह टैरेल की डैस्क के सामने खड़ा होकर प्रतीक्षा करने लगा।
लम्बी चुप्पी के बाद टैरेल बोला – “आखिर तुम क्या समझते हो और तुम क्या-क्या करते फिर रहे थे ? लेफ्टिनेंट लैसी ने मेरे पास एक अभियोग भेजा है। वह तुम्हारे विरुद्ध रिपोर्ट भेज रहा है। उसकी कही बातें अगर आधी भी सच हुई, तो तुम भारी मुसीबत में पड़ जाओगे।”
लेपस्की को पहले से ही इसकी आशंका थी, इसलिए वह बचाव की तैयारी किए हुए था । हालांकि उसके माथे पर पसीना चुहचुहा रहा था, लेकिन उसने घबराए बिना टैरेल की क्रुद्ध आंखों से आंखें मिलाई।
“चीफ, मैं जानता हूं, मैंने गलती की है ।” वह बोला –
“मुझे मालूम है, मैं आपके इलाके से बाहर चला गया था । लेकिन जब लैफ्टिनेंट लैसी ने हमें इस तट की सबसे घटिया व नीच पुलिस फोर्स कहा, तो मैं यह बात नहीं निगल सका । इसलिए मैंने उसके साथ सहयोग नहीं किया और उसका पारा चढ गया, इसलिए मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रहा है ।”
यह देखकर लेपस्की को तनिक राहत-सी महसूस हुई कि टैरेल, बिगलर और हैस तीनों के चेहरे कठोर पड़ गए थे और खून का प्रवाह तेज होने लगा था ।
“सबसे घटिया और नीच पुलिस फोर्स !” बिगलर गुर्राया । “क्या उस नामुराद कंजूस की औलाद ने ऐसा कहा ?”
“ऐसा ही कहा था ।” चेहरे पर दयनीयता दर्शाते हुए लेपस्की ने कहा।
“वह नपुंसक !” हैस गरज उठा । “खुद को डिटेक्टिव समझता है ! पाखाने से खुद को ढूंढ निकालने की काबलियत नहीं !”
“ठीक है ।” टैरेल तुरन्त बोला – “विचार प्रकट करने के लिए सभी स्वतन्त्र हैं । लेफ्टिनेंट लैसी ने हमारे बारे में ऐसा कहा, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह सही ही है ।” उसने लेपस्की की ओर सन्देहपूर्ण ढंग से देखा । “उसने ऐसा क्यों कहा, टॉम ?”
लेपस्की थोड़ा ढीला पड़ गया । उसे यकीन हो रहा था कि उसने पत्ता सही फेंका है, लेकिन सब-कुछ इस बात पर निर्भर था कि उसका अगला पत्ता कितना सही होगा।
“मैं जानता हूं, मैं गलती पर था ।” वह बोला – “आपने मुझे मेई लेंग्ले को तलाश करने को कहा था । मैंने
अंदाजा लगाया, शायद वह वीरो बीच में हो । संयोग से मैंने वहां एक मुखबिर रख छोड़ा था । लेकिन मुझे मालूम था वह हमारे इलाके से बाहर की जगह है,
अगर मैं लैसी के साथ झंझट मोल लेता तो जाहिर था कि वह मामला अपने हाथ में ले लेता और सब गड़बड़ हो जाता । इसलिए मैंने सोचा, मेई लेंग्ले को जल्द ढूंढ निकालने का सही रास्ता होगा अपने मुखबिर से
सम्पर्क करना । अगर वह मुझे मिल जाती है, मैंने सोचा था – तो मैं आपको सूचित कर दंगा चीफ, और फिर शायद आप लैसी को खबर कर देते । फिर
सम्भवतः, तीन-चार दिन बाद लैसी उससे सम्पर्क करता । मैं इसी पर अमल करने का फैसला कर रहा था कि मेरी मुखबिर ने मुझे बताया कि मेई ठीक ऐन वक्त पर उसी बिल्डिंग में मौजूद है । मैंने निर्णय किया कि आपको रिपोर्ट देने से पहले, सीढियां चढकर उससे दो-चार बातें कर लेने में कोई नुकसान नहीं । मैं उससे बातें कर ही रहा था कि एकाएक एक गनमैन कमरे में
आ धमका और उसने मेई को खत्म कर दिया ।” लेपस्की संजीदगी से बोला – “यह मेरा कठोर दुर्भाग्य था चीफ, लेकिन यही हादसा हुआ था ।” टैरेल ने बिगलर की ओर देखा जो मुस्करा रहा था ।
“बहुत खूब !” बिगलर अनचाही प्रशंसा करते हुए बोला – “यह आदमी अपने ताबूत के भीतर से भी बोल सकता है।”
“ओ.के., टॉम !” टैरेल ने कहा । “आगे बोलो, फिर
क्या हुआ ?”
लेपस्की ने एक गहरी सांस खींची । अब वह इस बात से निश्चित था कि लैसी की रिपोर्ट में से जहर निकाने में वह कामयाब हो गया है। उसने तीनों को सारी घटना और गोल्डी व्हाइट से हुई बातचीत के बारे में बता दिया । जब तक वे सुनते रहे, बिगलर नोट लिखता रहा । लेपस्की ने अपनी बात खत्म की तो
टैरेल ने कहा – “अच्छा काम था, लेकिन किया गया खराब तरीके से । दोबारा अगर इजाजत के बगैर तुम मियामी के इलाके में घुसे तो मैं खुद तुम्हें नहीं बख्शृंगा । इसे याद रखना । इस बार तो मैं लैसी से निपट लूंगा
“थैक्स, चीफ !” लेपस्की ने महसूस किया, माहौल अब काफी हद तक दोस्ताना बन चुका है, उसने आगे कहा – “हैडक्वाटर्स में कॉफी उपलब्ध नहीं है क्या ?”
बिगलर चिहुंक उठा। “चार्ली कहां है ?” उसने टेलीफोन रिसीवर उठाया ।
“चार्ली ! किसी के हाथ चार कॉफी भिजवा दो । वहां हो क्या रहा है ?” वह कुछ देर सुनता रहा, फिर रिसीवर रखकर बोला – “कॉफी आ रही है।”
“चीफ, एक बात और है ।” कुर्सी पर बैठते हुए लेपस्की ने कहा – “मेरे पास एक आइडिया है कि बाल्डी को टार्चर करने वाला आदमी कौन है।”
“भगवान के वास्ते !” हैस फट पड़ा – “पहले क्यों नहीं बताया तुमने ?” “ठीक है, फ्रैड ।” टैरेल ने कहा – “टॉम को अपने ढंग से बोलने दो । कैसा आइडिया, टॉम ?”
“हां ।” लेपस्की ने भौंहें सिकोड़कर हैस की तरफ देखा, फिर बोलने लगा – “सोलो डोमिनिको ने दो महीने को लिए नया लाइफ गार्ड रखा है । बाजार में मेरी सोलो और उस आदमी के साथ मुलाकात हो गई थी । वह एक एक्स सार्जेन्ट हैं, पैराट्रपर और उसका नाम है हैरी मिचेल । वह हाल ही में वियतनाम से लौटा है और न्यूयार्क में नौकरी में लग जाने से पहले छुट्टियां मनाने के विचार से यहां आया है । दो रोज पहले, जब मैं बाल्डी के मामले की तफ्तीश के सिलसिले में एयरपोर्ट पर था, तो वहां मेरी मिचेल के साथ फिर मुलाकात हो गई थी । वह प्लास्टिक का एक सफेद सूटकेस थामे हुए था, जिसके चारों ओर लाल रंग की धारी पेंट की गई थी।”
एक पैट्रोलमैन कॉफी के चार कार्टन लिए अंदर आया, जिन्हें उसने डैस्क पर रख दिया ।
“उस सूटकेस में क्या खासियत थी?” एक कार्टन उठाकर हैस अधीरता से बोला ।
लेपस्की को अब जल्दबाजी की जरुरत नहीं थी । उसे यकीन होने लगा था कि अगर उसने इसे सही ढंग से संभाला, तो उसका प्रमोशन निश्चित था ।
“जब मैं मेई लेंग्ले से बात कर रहा था ।” हैस को अनसुना करते हुए लेपस्की ने कहा – “उस गनमैन के घुस आने से ठीक पहले, तो उसने मुझे बताया था कि बाल्डी अपना सूटकेस एयरपोर्ट लेने गया था ।” वह रुका, फिर धीरे-धीरे सोच समझकर बोलने लगा – “वह सूटकेस सफेद प्लास्टिक का था और उसके चारों
ओर लाल धारी बनी हुई थी।”
“यह एक सूत्र तो बनता है, टॉम ।” टैरेल बोला – “खैर…आगे बोलो।”
इस बात से तनिक निराश-सा होकर कि उसकी बातों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं हुई, लेपस्की ने कहा – “मैंने मिचेल से सूटकेस के बारे में पूछा था । उसने कहा था कि वह उसका अपना सूटकेस है, जिसे उसने एयरपोर्ट में रख छोड़ा था । अब चूंकि वह सोलो डोमिनिको के यहां काम करने लगा है, लिहाजा उसे इसकी जरुरत पड़ गई था । मैंने उसके कागजात चैक किए, और जब देखा कि वह वियतनास से लौटा एक सार्जेन्ट पैराट्रपर है, तो मैंने उसे जाने दिया ।”
“तुम्हारा मतलब, तुमने सूटकेस खोलकर नहीं देखा ?” हैस ने पूछा। “}ड, तुम्हें मालूम होना चाहिए कि टॉम को सूटकेस खोलकर देखने का अधिकार नहीं था ।” इससे पहले कि लेपस्की फट पड़ता, टैरेल बोल उठा । “फिलहाल, प्लास्टिक का सफेद, अनोखा तथा लाल धारियों वाला सूटकेस ही सूत्र दिखाई दे रहा है । तुम्हारा क्या ख्याल है, जोए ?”
“हो सकता है । मेरा ख्याल है, टॉम ने कुछ तो जरूर हासिल किया है । सोलो और बाल्डी के बीच पहले भी ताल्लकात तो थे । बाल्डी के पास प्लास्टिक का एक सफेद सूटकेस था, जिसे उसने एयरपोर्ट मे रख छोड़ा था । मिचेल, जो सोलो के लिए काम करने लगा है, एयरपोर्ट से एक सूटकेस निकालता है, जो सफेद प्लास्टिक का बना हुआ है और जिसके चारों ओर लाल पेंट से धारी बनाई गई है । हां…टॉम ने एक सूत्र तो निकाला है ।”
लेपस्की का चेहरा खिल उठा, वह कुर्सी को लगभग पूरी तरह घुमाते हुए आगे की ओर सरक आया। “मैं जानता हूं ! अब चीफ, क्या मैं जाकर मिचेल की बांह मरोड़ दूं? वह सारी बातें उगल सकता है ।” टैरेल ने दोबारा अपनी पाइप सुलगाई, कुछ देर सोचता रहा, फिर सिर झटकाया ।
“नहीं…पहले मैं एक दूसरी तफ्तीश चाहता हूं । वह हैस की ओर मुड़ा । “पहले मिचेल के सम्बन्ध में कुछ जानकारी हासिल करनी चाहिए वाशिंगटन टैलेक्स भेजो ।” हैस ने लेपस्की की ओर उंगली टहोकाते हुए कहा – “तुमने उसके कागजात पढ़ लिए थे न ? कुछ बताओ उसके बारे में ।”
लेपस्की ने दिमाग पर जोर लगाया । हालांकि उसने हैरी मिचेल के कागजातों पर सरसरी तौर पर नजर भर डाली थी, लेकिन उसकी याददाश्त बड़ी तेज थी । कुछ ही पल बाद वह बोला – “हैरी मिचेल । टॉप सार्जेन्ट । थर्डपैरटुप रेजिमेंट, फस्ट कम्पनी ।”
हैस ने ईष्यापूर्ण नजरों से उसकी ओर देखकर सिर हिलाया।
“किसी दिन हो सकता है, दस साल बाद…तुम एक काबिल डिटेक्टिव बन सकोगे, लेपस्की ।”
लेपस्की के चेहरे का रंग उड़ा देखकर टैरेल ने तपाक से कहा – “यह सब छोड़ो, फ्रैचड । टैलेक्स भेजो !”
जब फ्रैड हैस बाहर चला गया, तो टैरेल ने आगे कहा – “तुम अच्छा काम कर रहे हो टॉम । लेकिन ज्यादा उतावलेपन से काम मत लो । जरा कोशिश करके देखो, इन दो सनकियों के सम्बन्ध में क्या हासिल कर सकते हो – हान्स लार्सन और जेसी स्मिथ । तहकीकाता के दौरान अगर अपने इलाके से बाहर जाना पड़े, तो पहले मुझे सूचित करना ।” “यस, चीफ ।” लेपस्की दरवाजे को तरफ बढ़ा, फिर रुककर बोला – “क्या आप सचमुच सोच रहे हैं कि मैं
अच्छा काम कर रहा हूं ?” चीफ ने जो कहा, वह तुमने सुन लिया है।” बिगलर भौंक उठा – “अब चलते नजर आओ !”
दरवाजे से निकलते वक्त लेपस्की मैक्स जैकोबी की वजह से ठिठक गया, जो ऐन वक्त पर अंदर दाखिल हो रहा था, फिर अपनी डैस्क की ओर चला गया । टैरेल ने जैकोबी की ओर निगाह डाली।
“क्या है, मैक्स ?” “रेटिनक ने अभी-अभी फोन किया था, चीफ । वह हाईवे नं एक को चैक कर रहा था । उसका कहना है कि उसने बाल्डी की मस्टांग से मिलती-जुलती एक मस्टांग का विवरण प्राप्त कर लिया है, जिसे दो
आदमी चला रहे थे । वह कहता है वह मस्टांग एक कैरावान भी खींच रही थी।”
टैरेल और बिगलर ने एक-दूसरे की ओर देखा ।
“एक कैरावान ?”
“उसने ऐसा ही कहा था ।” “उसे कहो, फौरन यहां आ जाए ।” “वह आ ही रहा है, चीफ ।”
जब जैकोबी अपनी डैस्क पर लौट गया, तो टैरेल ने बिगलर से कहा – “अब तुम्हारा क्या विचार है, जोए
?”
“खाका तो बनता नजर आ रहा है । हमने बाल्डी को बरामद कर लिया है । मस्टांग भी मिल गई है । अब कैरावान की बात भी निकल रही है । हम अब तक इसी उधेड़बुन में थे कि बाल्डी की लाश को हैटलिंग कोव तक आखिर किस तरीके से ले जाया गया था । शायद उसे कैरावान में डालकर ले जाया गया था। मेरी ख्याल है, अब हमें कैरावान की तलाश शुरू कर
देनी चाहिए।”
“मैं भी यही सोचता हूं” टैरेल ने उस नोट पर नजर डाली, जिसे बिगलर ने लेपस्की की मौखिक रिपोर्ट के आधार पर लिखा था – “लेकिन यह सब… I” उसने पाइप से राख झाड़ी और दुबारा तम्बाकू भरते हुए कहा – “यह केस अभी तक सी. आई. ए. के लायक बना हुआ है, जोए । बेहतर है मुझे रिपोर्ट दे देनी चाहिए।”
180%18:52a.m.
खूनी सुन्दरी “कास्त्रो एंगिल पर काम करने के बावजूद ?” टैरेल ने पाइप सुलगाई।
“हां । हमें अब तक प्राप्त सूचनाओं पर नजर डाली। मेरे विचार अनुसार, इन सभी सुचनाओं से यही सूत्र निकलता है कि बाल्डी, कास्त्रो का प्रशंसक एक
कम्युनिस्ट था । 24 मार्च को वह वीरो बीच पहुंचता है और जैक थॉमस से दो आदमी व एक बोट किराये पर लेता है । अगर गोल्डी व्हाइट के वयान पर यकीन करें, तो सकी मंजिल थी हवाना । लगता है जैसे बाल्डी कोई तस्करी का धंधा कर रहा था, जिसमें कहीं न कहीं कास्त्रो भी जुड़ा हुआ था । उसकी गर्ल फ्रेंड के मुताबिक सके बोट पर हमला हुआ और वह डूब गया । दो महीने बाद, बाल्डी फिर प्रकट होता है और डोमिनिको का बोट किराये पर लेने की कोशिश करता है । इसमें कामयाबी न मिलने पर वह कुछ पैसे उधार मांगने के लिए ओ.ब्रायन के पास जाता है, मगर यहां
भी उसे ककामयाबी नहीं निलती और उसकी गर्लफ्रेंड का ड्राइव करते हुए उसे वीरो बीच ले जाती है । डो-डो हैमरस्टाइन के यहां उसके ठहरने का बन्दोबस्त करने के बाद बाल्डी यहां लौट आता है, एयरपोर्ट के लैफ्ट लगैज लॉकर में अपना सूटकेस रखने के बाद फिर वीरो बीच लौट जाता है, जहां जोएल ब्लाच के नाम से हट्ज कम्पनी से एक मस्टांग किराये पर लेता है । सके बाद एकाएक वह गायब हो जाता है और अफवाहें
79%18:52a.m.
खूनी सुन्दरी उड़ती हैं कि वह मारा गया है । दो दिन बाद हमें वह मस्टांग मिल जाती है, जिसके जरिये हम उसकी कब्र तक पहुंचने में सफल हो जाते हैं । सोलो द्वारा नियुक्त नया लाइफगार्ड उस सूटकेस के साथ एयरपोट पर लेपस्की को दिख जाता है जो बाल्डी वाले सूटकेस के अनुरूप है ।” माथे पर बल डालकर टैरेल ने पाइप का कश खींचा – “हम आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी तक हमें यह नहीं मालूम हो सका है कि बाल्डी किस चीज की तस्कारी कर रहा था और न ही यह मालूम हो सका है कि उसकी हत्या किसने कर दी? अभी बहुत सारी जानकारी प्राप्त करनी बाती है । कदम-दर-कदम यह स्पष्ट होता जा रहा है कि बाल्डी किसी चीज की तस्करी के चक्कर में था, और मुझे लग रहा है कि मामला सी.आई.ए.के सुपुर्द न कर मैं परेशानी मोल
ले रहा हूं । वे हमसे जल्दी और बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं।”
“आपने दो दिन की मौहलत दी थी, चीफ ।” बिगलर बोला – “अभी हमारे पास सवा दिन बाकी है।” टैरेल हिचकिचाया।
.
.
“हां…वैल, ओ. के., जोए ! अपनी डैस्क पर चले जाओ । मैं थोड़ी गहराई से सोचना चाहता हूं।”
आधे घंटे बाद, डिटेक्टिव थर्ड ग्रेड रेड रेटिनक डिटेक्टिव रूम में घुस आया।
उसे देखकर बिगलर ने उसे टैरेल के दफ्तर में चले जाने का इशारा किया । खुद सीढ़ियां उतरकर चाली टैनर के पास पहुंचा, उसे कॉफी भेजने का आदेश देकर वह भी टैरेल के दफ्तर की ओर चला गया । रेट्निक ने संक्षिप्त रपोर्ट दी जिसे बिगलर ने शार्टहैंड में नोट कर लिया।
“बृहस्पतिवार की रात को, दो आदमी एक मस्टांग ड्राइव करते हुए, जो एक कैरावान भी खींच रही थी, जैक्सन के आल-नाइट कैफे में कॉफी पीने के लिए रुके थे । एक ट्रक ड्राइवर ने, जो उस वक्त उसी कैफे में मौजूद था और संयोग से मेरी तहकीकात के दौरान दोबारा वहीं था, मुझे उन दो आदमियों का हुलिया बताया है।”
“थोड़ा ठहरो, रेड ।” टैरेल बोला । बिगलर की ओर मुड़कर उसने कहा – “लेपस्की को बुलाओ।”
बिगलर ने डिटेक्टिव रूम के दरवाजे से झांकते हुए चिल्लाकर लेपस्की को बुलाया, जो अपनी रिपोर्ट टाइप कर रहा था । जब लेपस्की आ पहुंचा, तो टैरेल ने रेटनिक को आगे बोलने के लिए कहा ।
“उन दोनों में से बड़ा, करीब छ: फुट ऊंचा, मजबूत काठी का ब्लोंड आदमी था, जिसकी आंखे नीली व नाक मुक्केबहाजों की तरह पिचकी हुई थीं । वह खाकी ड्रिल ट्राउजर और उससे मेल खाती शर्ट पहने हुए था । “यह तो हैरी मिचेल है ।” लेपस्की ने कहा –
“इसमें कोई शक नहीं !”
“बोलते रही, रैट ।” दुबारा पाइप सुलगाते हुए टैरेल ने कहा।
“दूसरा आदमी कुछ कम उम्र का नौजवान था – इकहरा बदन, कंधों तक झूलते लम्बे काले बाल, पतला चेहरा ।”
“कुछ मतलब निकलता है उससे ?” लेपस्की की ओर देखते हुए टैरेल ने पूछा। लेपस्की ने सिर हिलाया।
“कोई खास तो नहीं।” उसने माथे पर बल डालते हुए उंगलियां चटकाई – “लेकिन ठहरिए ! यह सोलो का बारमैन हो सकता है । सीजन के खुलते ही वह वहां हाजिर हो जाता है । मैंने उसे पिछले साल भी देखा था । यह विवरण उसके साथ फिट बैठता है । रैंडी…या कुछ ऐसा ही नाम है उसका । देखिए चीफ, क्या मैं
आज रात उस रेस्ट्रां में चला जाऊं? सोलो ने मुझे और मेरी बीवी को मुफ्त के भोजन के लिए आमन्त्रित किया था । वहां का जायजा लेने के लिए यह एक
अच्छा बहाना हो सकता है।”
टैरेल कुछ देर सोचता रहा, फिर उसने सहमतिसूचक सिर हिला दिया।
“ठीक है, लेकिन याद रखो टॉम, इसे तुम सावधानी से संभालो । जब तक हमें मिचेल के बारे में कोई ठोस तथ्य प्राप्त नहीं होता, मैं कोई कदम उठाना नहीं चाहता…समझ गये ?” उसने बिगलर की ओर देखा-“अभी तक वाशिंगटन से कुछ प्राप्त नहीं हुआ ?”
बिगलर ने सिर हिलाया।
“कुछ घंटों से पहले हम वाशिंगटन से कुछ मिलने की उम्मीद नहीं कर सकते ।”
“तब तो, जब तक हम इन्तजार करते रहें, मैं चाहता हूं कि वह कैरावान बरामद हो-और जल्द-से-जल्द ।” टैरेल बोला।
लेपस्की अपनी बीबी के साथ बहस छेड़ने जा रहा था | वह कोई नई बात नहीं थी । अपने तीन साल के विवाहित जीवन के दौरान, लेपस्की के अनुसार उन दोनों के बीच हर रोज कम-से-कम दो बार तो बहस छिड़ ही जाती थी।
वह अप्रत्याशित ढंग से छ: बजे घर लौट आया था । अप्रत्याशित इस वजह से, क्योंकि उसके लौटने का सामान्य समय नौ बजे था । उसकी पत्नी कैरोल, डिनर तैयार करने में व्यस्त थी।
छब्बीस साल की, ऊंचे कद, गहरी रंगत वाली कैरोल लेपस्की खूबसूरत-सी जवान औरत थी । शादी से पहले वह अमेरिकन एक्सप्रैस कम्पनी में क्लर्क थी, जिसे अमीर लोगों से वास्ता रखना पड़ता था, उनके यात्रा कार्यक्रमों की व्यवस्था करनी पड़ती थी और आवश्यक हिदायतें देनी पड़ती थीं । इस काम से उसका आत्मविश्वास सुदृढ हो गया था और वह कुछ-कुछ जिद्दी बन गई थी । चिड़चिड़े स्वभाव वाले सैकड़ों लोगों से वास्ता पड़ने के बाद उसे यह मालूम हो गया था कि कोई भी बहस लॉजिक के साथ शुरू की जाए और अपनी जिद्द न छोड़ी जाए, तो उसमे जीत निश्चित होती है।
लेपस्की ने उसे अच्छे मिजाज में नहीं पाया । यह शाम काफी गर्म थी, रसोईघर भी गर्म था और कैरोल भी गर्म तथा झुंझलाई हुई थी।
जब लेपस्की ने उसे बताया कि वह उसे डिनर के लिए बाहर ले जा रहा है और उसे जल्दी से तैयार होने के लिए कहा – तो वह यह तय नहीं कर पाई कि रसोई
तैयार करती रहे या उसे गोली मार खुश होने का प्रयास करे । ऐसा कभी-कभार ही होता था कि लेपस्की को उसे बाहर ले जाने का समय मिलता और इस अप्रत्याशित निमन्त्रण से कैरोल चिढ उठती, जबकि उसे खुश होना चाहिए।
“यह बात तुमने सुबह क्यों नहीं बताई ?” आंखों के आगे झूल रहे बालों को झटकते हुए उसने पूछा -“डिनर के लिए मैं गोलश तैयार कर रही थी।”
“गोलश की चिंता मत करो।” लेपस्की बेचैनी से बोला – “और खिदा के वास्ते बहस मत शुरू करो।”
लेपस्की ने तुरन्त महसूस किया कि उसने दुर्भाग्यजनक जिक्र छेड़ दिया था । कैरोल का चेहरा तन गया और वह सीधी खड़ी हो गई। “तुम यह कहना चाहते हो कि बहस छेड़ने वाली मैं हूं
खतरे को महसूस कर लेपस्की खीसें निपोरने लगा।
“मेरा यह मतलब नहीं था । अब सुनो, हनी …।” “तुमने कहा-बहस शुरू मत करो।” लेपस्की ने हैरत मे पड़ने का अभिनय किया ।
“मैंने ऐसा कहा था ? इसे भूल जाओ । मैंने तो मजाक किया था । अब …।”
“मजाक करने के तुम्हारे और मेरे तरीके में बहुत फर्क है।”